एक्सप्लोरर

MP: कूनो नेशनल पार्क में चीतों की मौत की वजह का पता चला, एक्सपर्ट ने बताई ये बात

Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीका और कीनिया से लाए गए चीतों की मौत के बाद से इनकी निगरानी बढ़ा दी गई है. विशेषज्ञों की टीम लगातार इनके स्वास्थ्य पर जांच और शोध का काम कर रही है.

Cheetah Death in Kuno: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर शहर (Jabalpur City) में इन दिनों चीतों (Cheetah) पर बड़ा काम चल रहा है. यहां के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फॉरेंसिक एंड हेल्थ सेंटर में चीते की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पहली बार नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से आए हुए चीतों की मौत के बाद उनका विसरा जांच के लिए इस सेंटर में लाया गया हैं. अभी तक मृत तीनों चीतों की मौत की प्रारंभिक वजह का पता लगा लिया गया है.

स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फॉरेंसिक एंड हेल्थ सेंटर की डायरेक्टर डॉ शोभा जावर का कहना है कि कूनो नेशनल पार्क में 9 मई को मादा चीता दक्षा की मौत की वजह चीतों की आपसी लड़ाई है. दक्षा के शरीर पर कई जानलेवा हमले किए गए थे. इसमें उसके सिर पर एक गहरा घाव हो गया था, जिसकी वजह से दक्षा की मौत हो गई.फिलहाल सेंटर में दक्षा की मौत की विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है. यहां बताते चलें कि दक्षा की मौत साउथ अफ्रीकी चीते से मेटिंग के दौरान होने की जानकारी वन विभाग ने दी थी. विभाग का यह भी कहना था साउथ अफ्रीकी प्रजाति के चीते मेटिंग के दौरान हिंसक हो जाते हैं.

विशेषज्ञों ने चीतों के मौत की बताई ये वजह

वहीं डॉ. शोभा ने बताया कि पहले चीते साशा की मौत कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम के फेल हो जाने की वजह से हुई थी. उसके शरीर में किडनी ने काम करना बंद कर दिया था. इसकी वजह से वह ज्यादा दिन जिंदा नहीं रह पाया और उसकी मौत हो गई. स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ हेल्थ एंड फॉरेंसिक के वैज्ञानिकों ने दूसरे चीते उदय की मौत के बाद आए सैंपल्स की भी विस्तृत जांच की है.जांच के बाद यह पाया है कि उदय की मौत मिक्स्ड इंफेक्शन से हुई थी.इसमें बैक्टीरियल और वायरल इनफेक्शन पाया गया था. डॉ शोभा के मुताबिक वायरस और बैक्टीरिया के डीएनए वायरोलॉजी लैब में भेजे गए हैं.जहां से यह पता लग पाएगा कि उदय को कौन से वायरस और बैक्टीरिया से इंफेक्शन हुआ था.

चीतों को जिंदा रखने के लिए किया जा रहा वैज्ञानिक परीक्षण

स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फॉरेंसिक एंड हेल्थ सेंटर की डायरेक्टर डॉ शोभा जावर का कहना है कि अभी भी 17 पुराने अप्रवासी चीते और चार नए शावक कूनो नेशनल पार्क में है. इन्हें बचाए रखने के लिए चीतों की मौत के बाद उसका वैज्ञानिक परीक्षण जरूरी है. ताकि यह पता लगाया जा सके कि चीतों के लिए कौन से वायरस और बैक्टीरिया खतरनाक हैं. एक बार यह जानकारी प्रमाणित ढंग से सभी को पता लग जाए तो चीतों के पालन,पोषण और संरक्षण में पार्क प्रबंधन को मदद मिलेगी. इसलिए बैक्टीरिया और वायरस के डीएनए तक की जांच की जा रही है.

जन्म के सात महीने होगा शावकों के नामों का खुलासा

यहां बता दे कि दक्षिण अफ्रीका से 12 और नामीबिया से 8 चीतों को भारत लाकर कूनो नेशनल पार्क  में छोड़ा गया था. मार्च में सियाया नाम की एक नामीबियाई चीता ने चार शावकों को जन्म दिया था. वन विभाग की निगरानी में शावकों को रखा गया है. सियाया 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से भारत आई थी. शावकों के जन्म से तीन महीने की अवधि के बाद उनके लिंग का खुलासा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh: पुलिसकर्मियों को एक ही आरोप में दी गई दो तरह की सजा, HC ने जताई हैरानी, मामले में IG से मांगा हलफनामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget