एक्सप्लोरर

नाराज हुए दिग्विजय सिंह? हाथ जोड़ते हुए कहा, 'कांग्रेस की रैली में मंच पर नहीं बैठूंगा, लेकिन...'

Digvijaya Singh News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं मंच से नीचे बैठूंगा और जब बोलने के बारी आएगी तो मैं आ जाऊंगा, लेकिन मंच की लड़ाई खत्म होनी चाहिए.

Digvijaya Singh News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रैली के दौरान मंच पर बैठने को लेकर जद्दोजहद पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि अब मैं आगे से मंच से नीचे ही बैठूंगा. उन्होंने मंच संचालन को ठीक करने के लिए अध्यक्ष जीतू पटवारी से अपील की.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हाथ जोड़ते हुए भाषण के आखिरी में कहा, ''...अंत में एक प्रार्थना माननीय महासचिव, अध्यक्ष और विपक्ष के नेता से है, सम्मानीय मंच से है कि मैं आपसे प्रार्थना करता हूं कि मंच की लड़ाई को समाप्त हो.''

कांग्रेस के किसी मंच पर नहीं बैठूंगा- दिग्विजय सिंह

उन्होंने सोमवार (28 अप्रैल) को कहा, ''मैं आपसे अनुरोध और प्रार्थना करता हूं कि कांग्रेस के किसी मंच पर नहीं बैठूंगा, मैं नीचे बैठूंगा और जब बोलने के बारी आएगी तो मैं आ जाऊंगा, लेकिन मंच की लड़ाई खत्म होनी चाहिए. जो लाते हैं रह जाते हैं, मंच पर कई हमारे लोग आ जाते हैं. इन सब बातों पर ध्यान दीजिए.''  

अनुपालन शीघ्रातिशीघ्र किया जाना चाहिए- कांग्रेस नेता

दिग्विजय सिंह के बयान को कांग्रेस के नेता केके मिश्रा ने भी शेयर किया है. उन्होंने वीडियो के साथ एक्स पर लिखा, ''कांग्रेस पार्टी में विभिन्न समारोहों, सभाओं, धरना/प्रदर्शनों के मंचों और उस पर आसीन होने को लेकर ग्वालियर में पार्टी के वरिष्ठतम नेता, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद (राज्यसभा) दिग्विजय सिंह की मार्मिक अपील, सुझाव और उसके अमल के लिये स्वयं को आगे आने की घोषणा ऐतिहासिक है.''

दिग्विजय ने कहा, ''इसका अनुपालन शीघ्रातिशीघ्र किया जाना चाहिए…प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से से भी पार्टी कार्यकर्ता के रूप में मेरा आग्रह है कि वे इस विषयक बनाई गई “गाइड लाइन” का अनुशासनात्मक दिशा में त्वरित पालन करवायें.''

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऐतिहासिक वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर सोमवार (28 अप्रैल) को संविधान बचाओ रैली निकाली. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रभारी हरीश चौधरी और दिग्विजय सिंह समेत अन्य नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget