एक्सप्लोरर

दिग्विजय सिंह की फिसली जुबान, 'दंगा-फसाद होने में...', BJP ने कसा तंज

Digvijaya Singh Speech: मुस्लिम समाज की तरफ से आयोजित सद्भावना सम्मेलन में दिग्विजय सिंह ने बुधवार को भाषण दिया. वो सद्भावना के लिए अपनी उपलब्धि गिना रहे थे. तभी उनकी जुबान फिसल गई.

Digvijaya Singh Speech: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बीजेपी को घेरते हुए जुबानी फिसल गई. उन्होंने कहा कि दंगा फसाद होने में हमने पूरी कोशिश की. दरअसल, वो कहना चाहते थे कि दंगा फसाद रोकने की हमने पूरी कोशिश की.

इसको लेकर बीजेपी नेताओं ने सिंह पर तंज कसा है. खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री और बीजेपी नेता विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने खुद कबूल किया है कि दंगा-फसाद उन्होंने कराया है.

दिग्विजय सिंह का बयान आपत्तिजनक है- मंत्री

उन्होंने कहा, ''सबसे बड़ी आपत्ति की बात है कि वह कह रहे हैं कि बाबरी मस्जिद शहीद हुई. शहीद हुई? हम तो पहले से कहते आए हैं कि दंगा फसाद कराने का काम कांग्रेस नेताओं ने किया है. ये कबूल दिग्विजय सिंह ने खुद किया है. उनका बयान आपत्तिजनक है. ये स्थापित हो गया है कि मियां दिग्गी दंगा फसाद कराने के आदि हैं.''  

सारंग ने दिग्विजय सिंह का कथित वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर भी किया है. उन्होंने इसके साथ लिखा, ''सुनिए दिग्विजय सिंह का काबुलनामा. बाबरी मस्जिद शहीद होने पर दंगे हमने करवाए !''

शाजापुर के चौबदार वाडी में मुस्लिम समाज की तरफ से आयोजित सद्भावना सम्मेलन का कार्यक्रम रखा गया था. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शामिल हुए. दिग्विजय सिंह बीजेपी सरकार को घेरने लगे थे.

सभा को संबोधित करते समय दिग्विजय सिंह ने कहा, ''बाबरी मस्जिद जब शहीद हुई थी, उस समय में कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष हुआ करता था. हिंदू-मुस्लिम को जोड़कर हमने दंगा फसाद होने में हमने पूरी कोशिश की. भोपाल में 1947 में भी ऐसे दंगा नहीं हुआ, लेकिन बाबरी मस्जिद गिरने पर दंगा हुआ.''

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
CM मोहन यादव की अपील, 'कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं'
CM मोहन यादव की अपील, 'कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं'
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget