एक्सप्लोरर

MP News: सुरेश पचौरी के कांग्रेस छोड़ने पर दिग्विजय सिंह का इमोशनल पोस्ट, '50 साल का रिश्ता भी कोई यूं तोड़ता है...'

MP Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेताओं ने शनिवार को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली. इस पर अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही हैं.

MP Politics: मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी (Suresh Pachauri) ने शनिवार को बीजेपी का दामन थाम लिया. उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की वजह गिनाते हुए कहा कि इसके पीछ पार्टी के कुछ राजनीतिक और धार्मिक निर्णय हैं. पचौरी के कांग्रेस छोड़ने पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) की प्रतिक्रिया आई है. दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर पचौरी के लिए भावुक पोस्ट लिखकर पूछा कि ''भला 50 साल का रिश्ता भी कोई यूं तोड़ता है.''

सुरेश पचौरी को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने 'एक्स' पर लिखा, ''सुरेश, भला 50 साल का रिश्ता भी कोई यूं तोड़ता है. आपको तो संघर्ष के दिनों में संबल बनकर साथ खड़ा होना था. क्या धर्म यह नहीं सिखाता कि अपनों के सुख-दुख में साथ रहें? राम मंदिर #RamMandir में आस्था उचित है लेकिन राम की मर्यादा को क्यों भूल गए? सच का साथ देने के लिए संघर्ष के पथ पर निःस्वार्थ चलने की सीख ही राम के प्रति सच्ची आस्था होती. बाक़ी सब स्वार्थ है.''

राम के नाम पर यह न करें- दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह ने सुरेश पचौरी को नेहरू-गांधी परिवार की याद दिलाते हुए लिखा, ''जिस नेहरू गांधी परिवार की बदौलत आपने समाज में नाम और सम्मान कमाया, उसे बेगाना कर गए. वह भी उनके लिए जिनके खिलाफ हम सब ने सारी लड़ाई लड़ी. अब बीजेपी कह रही है कि आप उनके ही थे और घर वापस लौट रहे हैं. ख़ैर आप जो भी करें. मगर राम के नाम पर न करें. यह राम की सीख तो नहीं है.''

पचौरी ने पार्टी छोड़ने की बताई थी यह वजह
सुरेश पचौरी ने शनिवार को बीजेपी ज्वाइन की और प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने के न्योते को ठुकराया और इस वजह से वह कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आ गए हैं. सुरेश पचौरी ने कहा कि जो पार्टी रामजी का सम्मान नहीं करती वह उसके साथ खड़े नहीं हो सकते.

ये भी पढ़ें- Vallabh Bhawan Fire: वल्लभ भवन में लगी आग पर कमलनाथ का बीजेपी पर हमला, 'भ्रष्टाचार छुपाने के लिए अग्निकांड...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget