एक्सप्लोरर

MP News: 'मैंने कभी कोई ऐसा व्यक्ति नहीं देखा जो इतना...', दिग्विजय सिंह का पीएम मोदी पर हमला

Lok Sabha Elections: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के 400 पार के नारे के सवाल पर तंज कसा और कहा कि गनीमत है कि उन्होंने 543 सीट नहीं बोला.

Digvijay Singh on PM Modi: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए सभी 29 सीटों पर चार फेज में मतदान संपन्न हो चुका है. इस बीच एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र पर निशाना साधा है. दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर हर मसले पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है. उन्होंने एक बार फिर बीजेपी के 400 पार के नारे पर भी तंज कसा.

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मीडिया की ओर से पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, "मैंने कभी कोई ऐसा व्यक्ति नहीं देखा जो इतना झूठ बोलता हो. वह हर दिन नया झूठ बोलते हैं और इससे पहले कि हम उसे गलत साबित करें, वह एक और झूठ बोल देते हैं.वो लगातार झूठ बोल रहे हैं."

दिग्विजय सिंह का पीएम मोदी पर हमला

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के 400 पार नारे के सवाल पर भी तंज कसा और कहा कि गनीमत है कि उन्होंने 543 सीट नहीं बोला. इससे पहले 18 मई को भी कांग्रेस नेता दिग्विजय ने मंहगाई, किसानों और बेरोजगारी के मसले पर केंद्र सरकार को घेरा था. उन्होंने कहा था कि पिछले 10 सालों में किसानों और मजदूरों को भारी नुकसान सहना पड़ा है. खाद की कीमत 400 से बढ़ाकर 1200 कर दिया और खाद की बोरी का वजन 50 से घटाकर 45 किलो कर दिया. 

उन्होंने आरोप लगाया कि देश की अर्थव्यवस्था आज पूंजीपतियों के हाथ में है. 16 लाख करोड़ का कर्जा बड़े उद्योगपतियों का माफ कर दिया गया. मजदूरों और छोटे व्यापारियों को बुरा हाल है. 

मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं. राज्य में सभी सीटों पर कुल चार चरणों में मतदान पूरा हो चुका है. 13 मई को चौथे चरण की वोटिंग हुई थी. मध्य प्रदेश में साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में 29 सीटों में से कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल हुई थी. छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस के नकुलनाथ जीते थे. हालांकि इस बार कांग्रेस अपनी बड़ी जीत का दावा करती नजर आ रही है. 4 जून को नतीजे घोषित होने का इंतजार है.

ये भी पढ़ें:

'केजरीवाल को जवाब देना चाहिए कि...', स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोले पूर्व CM शिवराज चौहान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget