एक्सप्लोरर

MP News: दिग्विजय सिंह का आरोप, मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज कर रही है झूठे मामले, इस जिले से शुरू करेंगे इसका विरोध

Bhopal News: दिग्विजय सिंह ने कहा कि झूठे मामले दर्ज करने का कांग्रेस विरोध करेगी, इसकी शुरूआत दतिया से होगी. उनका कहना है कि दतिया जिले में ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर 50 से अधिक झूठे मामले दर्ज हैं.

Bhopal: कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने गुरुवार को आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश (Madhay Pradesh) की बीजेपी (BJP) सरकार पर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर रही है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर प्रदेश के दतिया जिले से विरोध रैली की शुरूआत की जाएगी. बता दें कि दतिया प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का विधानसभा क्षेत्र है.

शिवराज सिंह से मुलाकात करेंगे कांग्रेस नेता

दिग्विजय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में इस संबंध में एक बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘अकेले दतिया से हमें रिपोर्ट मिली है कि पूर्व विधायकों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ 50 से अधिक झूठे मामले दर्ज किए गए हैं. यह वह जगह है जहां गृह मंत्री कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सबसे ज्यादा निशाना बना रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश भर से जानकारी जमा करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करेगा और उन्हें इस मुद्दे से अवगत कराएगा.’’ कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर दतिया शहर में एक विरोध रैली आयोजित करेगी जिसकी तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी.

राजनीतिक लड़ाई के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज हो रहे मामले

सिंह ने कहा, ‘‘राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे दीवानी, राजस्व और आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं जो पूरी तरह से अनुचित है.’’ उन्होंने कहा कि पार्टी की कानूनी टीम इन मामलों को तहसील और जिला स्तर पर और मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर पीठ में भी लड़ेगी.

प्रदेश भर में भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

हाल ही में खरगोन दंगों के दौरान कथित तौर पर गलत तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट करने के लिए उनके खिलाफ प्रदेश में प्राथमिकी दर्ज करने के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, ‘‘वे मेरे खिलाफ जितनी चाहें एफआईआर दर्ज कर सकते हैं लेकिन उन्हें जवाब देना होगा कि मुख्यमंत्री (चौहान) के खिलाफ प्रदेश के लगभग 40 जिलों में पूर्व में दर्ज इसी तरह के मामलों में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है.’’ सिंह ने कहा कि अगर पुलिस चौहान के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो वह अदालत में शिकायत दर्ज कराएंगे.

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं पर अत्याचार के मामले में जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर विशेष तौर पर सागर, जबलपुर और ग्वालियर संभाग में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी. बैठक के दौरान पार्टी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचारों के बारे में संभागवार और जिलेवार जानकारी एकत्र करने का निर्णय किया है और पार्टी के वरिष्ठ नेता जेपी धनोपिया को ऐसे मामलों की जानकारी एकत्र करने के लिए अधिकृत किया है.

यह भी पढ़ें:

Madhya Pradesh: तीन घंटे चली मध्य प्रदेश RSS और BJP की समन्वय बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Kamal Nath Political Journey: मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देने वाले कमलनाथ का ऐसा रहा है सियासी सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
MP News: मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया
इंदौर में तेंदुए का आतंक, डिलीवरी बॉय पर हमला; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
इंदौर में तेंदुए का आतंक, डिलीवरी बॉय पर हमला; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget