एक्सप्लोरर

'यहां सनातन धर्म को...', ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर बोले बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर सरकार के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन, सिडनी और मेलबर्न में सनातन का झंडा गाड़ने के लिए पहुंचे हैं.

Dhirendra Shastri In Australia: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं. बागेश्वर बाबा के नाम से मशहूर बाबा धीरेंद्र शास्त्री सनातन की अलख जगाने के लिए आस्ट्रेलिया पहुंचे हैं. यहां वो अलग-अलग शहरों में हनुमान जी की कथा, सनातन धर्म का प्रचार और लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से जीवन जीने की कला का ज्ञान देंगे. 

आस्ट्रेलिया में बागेश्वर सरकार ब्रिस्बेन, सिडनी और मेलबर्न में सनातन का झंडा गाड़ने के लिए पहुंचे हैं. उन्होंने खुद ही अलग-अलग शहरों में अपने कार्यक्रम को लेकर जानकारी साझा की है.  

ऑस्ट्रेलिया से बागेश्वर बाबा का संदेश

ऑस्ट्रेलिया पहुंच कर पूज्य सरकार ने सभी भक्तों को संदेश देते हुए अपने कार्यक्रमों भी भी जानकारी दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर वीडियो साझा किया. इसमें उन्होंने कहा, ''हम अभी बैठे हैं ऑस्ट्रेलिया की धरती पर. आप सभी के भावपूर्ण आमंत्रण के कारण 10-11 दिन की यात्रा है. सनातन का प्रचार कैसे हो, हम आपको जगाने के लिए यहां आए हैं. सनातन संस्कृति को कैसे आगे बढ़ाएंगे इस पर चर्चा करेंगे. 8 और 9 जुलाई को ब्रिस्बेन में रहूंगा. यहां हनुमंत कथा और जीवन जीने की कला को लेकर चर्चा होगी. 

हनुमंत कथा के साथ बाबा बागेश्वर देंगे जीवन जीने का देंगे ज्ञान

उन्होंने आगे कहा, ''11 और 12 जुलाई को मेलबर्न में रहेंगे. यहां भी हनुमान जी की चर्चा होगी. कैसे विदेशी धरती पर रहकर अपने जीवन को आध्यात्मिक बनाएं, इस पर भी हम चर्चा करेंगे. 14, 15 और 16 तारीख को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रहेंगे. वहां पर हम सभी लोग बैठक इस पर चर्चा करेंगे कि जीवन जीने का ढंग क्या होना चाहिए. कैसे कम साधनों में हम अपनी शांतिपूर्वक जीवन जी सकते हैं, इस पर भी चर्चा करेंगे.

उन्होंने संदेश देते हुए आगे कहा, ''जो लोग नहीं पहुंच सकेंगे, वो बागेश्वर धाम यूट्यूब चैनल पर घर बैठे सुन सकेंगे. हमें लॉ और कानून सबका पालन करना है. यहां पहले से ही पूरी बुकिंग हो चुकी है. हमें यहां आकर पता लगा. हमारे दादा गुरुजी ने कहा था, जो आदमी सच्चा और अच्छा होता है, उसका दिल बच्चा होता है.'' 

उन्होंने ये भी कहा कि अच्छा ज्ञान जीवन को बेहतरीन बनाता है. कम साधनों में भी मुस्कुराना सिखाता है. जिंदगी जीने की कला सीखने के लिए बागेश्वर धाम यूट्यूब चैनल को आप देखें. 18 तारीख फिर से अपनी भारत भूमि पर आ रहे हैं. अभी ऑस्ट्रेलिया वालों को जगाएंगे. 

ये भी पढ़ें:

महाकाल के दरबार में पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और CM मोहन यादव, की अच्छी बारिश की कामना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget