एक्सप्लोरर

Dhirendra Krishna Shastri: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नया अंदाज, जल्द रिलीज होने वाला है भक्ति गाना

Dhirendra Krishna Shastri News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भक्ति गाना आने वाला है. BJP सांसद मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी ने उनका गाना गाते हुए वीडियो शेयर किया.

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अब नए अंदाज में नजर आएंगे. वो जल्द ही भजन गाते हुए सिंगर के रूप में दिखेंगे. उनका भक्ति गाना जल्द ही आने वाला है. सोशल मीडिया पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री प्रोफेशनल तरीके से भक्ति गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं. गाने के बोल हैं 'भक्तों का दुख सह नहीं पाते व्याकुल हो जाते हैं, सच्चे मन से श्रद्धा से जब भक्त बुलाते हैं गोविंद चले आते हैं, गोपाल चले आते हैं...'

बाबा बागेश्वर की ओर से भक्ति गाना गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान वहां पर भोजपुरी गायक और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी अपनी पत्नी सुरभि तिवारी के साथ दिखते हैं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बेहद ही मीठे अंदाज में सुरों के साथ भक्ति गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं. 

गुरु पूर्णिमा पर धीरेंद्र शास्त्री की खास अपील

बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गुरु पूर्णिमा को लेकर लोगों से खास अपील की थी. उन्होंने अपने भक्तों और समर्थकों से कहा कि इस बार भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था में दिक्कतों को देखते हुए गुरु पूर्णिमा के मौके पर चरण पादुका का पूजन अपने-अपने घरों में करें. उनका मानना था कि इससे कानून और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहेगी.

धीरेंद्र शास्त्री ने हाल ही में की 3 देशों की यात्रा

पिछले महीने जून में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी तीन देशों की यात्रा के तहत फिजी पहुंचे थे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में कथा की थी. उसके बाद बाबा का कार्यक्रम फिजी में भी आयोजित किया गया. उन्होंने यहां तीन दिवसीय हनुमंत कथा का पाठ किया, इस दौरान सैकड़ों की संख्या में फिजी भारतीय समुदाय के लोगों ने शिरकत की. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को संबोधित किया. 

फिजी के नाडी शहर में उन्होंने तीन दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया, जिसमें भारी संख्या में उनके भक्त और समर्थक पहुंचे. बाबा ने फिजी के ऐतिहासिक नाग मंदिर पहुंचकर दर्शन किए. फिजी की राजधानी सूबा में भी उन्होंने प्रवचन देते हुए अपने भक्तों से मुलाकात की.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का हिंदू क्राति अभियान

गौरतलब है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू क्रांति अभियान चला रहे हैं. वो अक्सर भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात करते रहे हैं. हाल ही में उन्होंने कहा था कि वो देश के हिंदुओं को जगाने आए हैं. उन्होंने कहा, ''हमारी कोई निजी लड़ाई नहीं है, हम इस दुनिया में रहने वाले 150 करोड़ हिंदुओं की लड़ाई लड़ रहे हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget