एक्सप्लोरर

MP: धार में शराब से भरी स्कॉर्पियो ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, गुस्साए लोगों ने किया ये काम

Dhar Car Accident: धार के नालछा में तेज रफ्तार शराब से भरी स्कॉर्पियो ने बोलेरो से टक्कर मारने के बाद घर में घुसकर 90 वर्ष की बुजुर्ग महिला को अपनी चपेट में ले लिया. पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई.

मध्य प्रदेश के धार जिले के नालछा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां तेज रफ्तार शराब से भरी स्कॉर्पियो ने बोलेरो से टक्कर मारने के बाद घर में घुसकर 90 वर्ष की बुजुर्ग महिला को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने पुलिस और आबकारी विभाग की मौजूदगी में शराब भरे वाहन पर कब्जा कर लिया. पूरी घटना कैमरे में कैद हुई है.

यह घटना धार जिले के बागड़ी-दिगठाण मार्ग पर ग्राम सगड़ी की है. तभी गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शराब से भरी एक स्कॉर्पियो, सामने से आ रही बोलेरो से भिड़ गई और बेकाबू होकर सड़क किनारे एक मकान में जा घुसी. तभी घर के आंगन में बैठी महिला कमलाबाई इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं.

सैकड़ों की संख्या में जुटे लोग

आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए धार जिला अस्पताल पहुंचाया. इस पूरे हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया. इस के बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए. इस मौके पर पहुंची पुलिस और आबकारी विभाग की टीमों के सामने ही ग्रामीणों ने उक्त स्कॉर्पियो वाहन को कब्जे में ले लिया.

इसके साथ ही ग्रामीणों का आरोप है कि यह शराब भरा वाहन पहले भी कई गांवों से तेज रफ्तार में निकलते हुए लोगों को टक्कर मारता आया था. हादसे से गुस्साए लोगों ने शराब से लदी स्कॉर्पियो को गांव के भीतर ले जाकर लॉक कर दिया.

इस दौरान घायल महिला के बेटे ने सड़क पर ही आबकारी वाहन को रोक दिया और कहा कि जब तक उसकी मां को उचित इलाज नहीं मिलेगा, तब तक वाहन को नहीं जाने देंगे.

'गांव में रोज तेजी से निकलते हैं शराब के वाहन'

जब पुलिस और आबकारी विभाग ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बढ़ते आक्रोश के चलते वे बेबस नजर आए. अंततः ग्रामीणों ने वाहन को जब्त कर लिया और उसे खुद अपने कब्जे में रख लिया. हमारे गांव में रोज शराब के वाहन तेजी से निकलते हैं, आज एक ने हमारी 90 साल की दादी को टक्कर मार दी.

फिलहाल, पुलिस और आबकारी विभाग मामले की जांच की बात कह रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों में कार्रवाई को लेकर गहरा असंतोष है. अगर आबकारी विभाग शराब तस्करी को लेकर सजग होता, तो आज ये दर्दनाक हादसा न होता.

Input By : साबिर खान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Cyclospora Infection: तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
Embed widget