एक्सप्लोरर

महिला कर्मचारी को अश्लील एसएमएस भेजने वाला परियोजना अधिकारी निलंबित, जांच के बाद फैसला

Dewas News: देवास जिले के शहरी विकास अभिकरण में परियोजना अधिकारी रवि भट्ट को महिला सहकर्मी के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने और अश्लील इमेज भेजने के मामले में निलंबित कर दिया गया है.

MP News: मध्य प्रदेश के देवास जिले के शहरी विकास अभिकरण में परियोजना अधिकारी के पद पर पदस्थ अधिकारी को महिला कर्मचारी के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने और अश्लील इमेज भेजने के मामले में कमिश्नर ने निलंबित कर दिया है. महिला कर्मचारी की शिकायत पर जांच कमेटी बनाई गई थी. इस जांच कमेटी ने शिकायत को सही पाया. इसके बाद कार्रवाई की गई.

 कलेक्टर देवास ऋषव गुप्ता के निर्देश पर शिकायत की गंभीरता को देखते हुए संभागायुक्त संजय गुप्ता ने मध्य प्रदेश नगर पालिका सेवा (कार्यपालन) नियम 1973 को ध्यान में रखते हुए देवास जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी रवि भट्ट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर देवास को देवास जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी रवि भट्ट द्वारा सेक्सुअल फेवर के लिए लगातार दबाव बनाने, महिला सहकर्मी को कार्यालय में छूने और अभद्रता का प्रयास करने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी. 

कलेक्टर देवास द्वारा प्राप्त शिकायत की जांच आंतरिक परिवाद समिति से कराई गई. जांच समिति ने भट्ट पर लगे आरोपों की जांच, सोशल मीडिया मैसेज एवं ऑडियो रिकार्डिंग के आधार पर की. जांच समिति ने पाया कि शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से ऐसे मैसेज किए गए जो कार्यालयीन कार्य सम्पादित करने जैसे न होकर महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की श्रेणी में आता है. इसी के चलते संभाग आयुक्त ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं.

निलंबन के दौरान उज्जैन में रहेगी उपस्थिति

संभाग आयुक्त कार्यालय से जो आदेश जारी हुआ है उसमें इस बात का उल्लेख किया गया है कि निलम्बन अवधि में रवि भट्ट का मुख्यालय कार्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास उज्जैन रहेगा. निलम्बन काल में रवि भट्ट को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.

इसे भी पढ़ें: भोपाल में 10 हजार गायों की क्षमता वाली बनेगी हाईटेक गौशाला, हर गाय का हेल्थ कार्ड, GPS से निगरानी

विक्रम कुमार एबीपी न्यूज़ में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं और डिजिटल टीम का हिस्सा हैं. एबीपी लाइव के नेशनल डेस्क पर विक्रम देश और विदेश की राजनीति से जुड़ी खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर इनका विशेष फोकस रहता है. देश-विदेश के बड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर लिखते रहते हैं. यूएस-ईरान युद्ध के दौरान इन्होंने कई इन-डेप्थ खबरें की हैं जिन पर कई मिलियन व्यूज आए. साल 2023 में प्रतिष्ठित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया हिंदी में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद एबीपी लाइव के साथ करियर की शुरुआत की. Email: vikramk@abpnetwork.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget