एक्सप्लोरर

Congress Politics: कांग्रेस चलाएगी 'हाथ-पांव' तोड़ो अभियान,जानें किस नेता ने की ये घोषणा

मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता लगातार विवादित बयान दे रहे हैं. जबलपुर में कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष नीलेश जैन ने अब एक विवादित बयान दिया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

MP Politics: मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के विवादित और भड़काऊ बोल का सिलसिला जारी है. जबलपुर में 2 दिन पहले नियुक्त हुए कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष नीलेश जैन ने कांग्रेस के 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान के दौरान ऐसा बयान दिया, जिस पर खासा बवाल खड़ा हो गया है. भाषण के दौरान ग्रामीण अध्यक्ष नीलेश जैन ने मंच से कार्यकर्तओं को संबोधित करते हुए कहा कि 'भारत जोड़ो' हो गया.'हाथ जोड़ो' हो गया और 'हाथ से हाथ जोड़ो' भी हो गया है.

इसके बावजूद भी अगर हमारी सुनवाई नहीं होती है, तो पूरे जबलपुर में अब 'हाथ पाव तोड़ो यात्रा' होगी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल में हो रहा है. ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष नीलेश जैन द्वारा दिए गए इस विवादित बयान को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के ग्रामीण अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शहपुरा थाने पहुंच कर प्रदर्शन किया.अमर्यादित बयान को लेकर एफआईआर (FIR) भी दर्ज कराई है. पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

कांग्रेस ने शुरू किया "हाथ से हाथ जोड़ो अभियान"
दरअसल,जबलपुर के अधारताल स्थित बिरसा मुंडा चौक में गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस द्वारा "हाथ से हाथ जोड़ो अभियान" की शुरुआत की गई. कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, विधायक विनय सक्सेना और महापौर जगत बहादुर अन्नू के साथ ग्रामीण अध्यक्ष नीलेश जैन भी शामिल हुए थे. भाषण के दौरान ग्रामीण अध्यक्ष नीलेश जैन ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 'भारत जोड़ो' हो गया है. 'हाथ जोड़ो' भी हो गया. इतना ही नहीं, 'हाथ से हाथ जोड़ो' भी हो गया है. इसके बावजूद भी अगर हमारी सुनवाई नहीं होती है तो पूरे जबलपुर में अब 'हाथ पाव तोड़ो यात्रा' होगी. नीलेश जैन के भाषण का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल में हो रहा है.

राजमणि बघेल ने क्या कहा
इस मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के ग्रामीण अध्यक्ष और शिकायतकर्ता राजमणि बघेल ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस गांधीवादी विचारों पर चलने का दावा करती है, लेकिन उसी के नेता हिंसा पर उतर आते हैं. कांग्रेस के युवराज 'भारत जोड़ो यात्रा' निकालकर पूरे देश का भ्रमण कर रहे हैं, लेकिन उनके दिल में जनता के प्रति नफरत है. इसी का नतीजा है कि पार्टी के नेता हिंसात्मक बयान देकर शांति भंग करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं.

बीजेपी युवा मोर्चा ने की शिकायत
इस मामले में शहपुरा थाना प्रभारी श्याम लाल वर्मा का कहना है कि बीजेपी युवा मोर्चा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल की शिकायत की है कि कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष नीलेश जैन ने जनता को गुमराह करते हुए शब्दों का प्रयोग किया है. उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है.

MP Weather Update: बारिश की वजह से गिरा तापमान, पड़ रही कड़ाके की ठंड, उज्जैन और शाजापुर में स्कूलों की छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget