एक्सप्लोरर

इंदौर में NOTA के समर्थन में कांग्रेस की रैली, भीड़ जुटी लेकिन नहीं पहुंचे दिग्विजय सिंह

Indore Lok Sabha Election: इंदौर में NOTA के समर्थन में कांग्रेस ने 'लोकतंत्र बचाओ संविधान बचाओ' जन जागरण अभियान के तहत एक मौन जुलूस निकाला. बता दें कांग्रेस प्रत्याशी ने यहां नामांकन वापस ले लिया है.

MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) लोकसभा सीट से पिछले महीने अक्षय कांति बम चुनाव में बतौर कांग्रेस (Congress)  प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले लिया था. इसके बाद वह बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए थे. वर्तमान में कांग्रेस का इंदौर सीट से कोई प्रत्याशी नहीं है. कांग्रेस 13 मई को तीसरे चरण को होने वाले चुनाव के लिए एक नई मुहिम छेड़ दी है. कांग्रेस ने "लोकतंत्र बचाओ संविधान बचाओ" जन जागरण अभियान शुरु किया है. इसके तहत शुक्रवार (10 मई) को कांग्रेस की तरफ से शाम 7 बजे जंजीर वाला चौराहे से अंबेडकर प्रतिमा तक  पैदल मार्च निकाला गया.

इस अभियान में लोगों से चुनाव में NOTA को वोट करने की अपील की गई. इस  पैदल मार्च की अगुवाई पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को करना थी, लेकिन वह शामिल नहीं हो सके. इंदौर में NOTA को लेकर कांग्रेस बीजेपी में रार जारी है. इसी क्रम में शुक्रवार की शाम 'लोकतंत्र बचाओ संविधान बचाओ' जन जागरण अभियान के तहत एक मौन जुलूस निकाला गया. जंजीर वाले चौराहे से रैली जैसे ही निकली सभी कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता पूरी सड़क को घेर कर चल पड़े. 

बता दें इस अभियान के तहत इंदौर में कांग्रेस ने यह तय किया है कि वह लोगों को NOTA का बटन दबाने के लिए जागरूक करेगी. इंदौर में कांग्रेस के प्रत्याशी अक्षय बम के बीजेपी में शामिल हो जाने और नामांकन पर्चा वापस लेने के बाद कांग्रेस मैदान में नहीं है. ऐसे में कांग्रेस ने NOTA का विकल्प चुना है. कांग्रेस ने लोगों से NOTA बटन दबाकर बीजेपी को सबक सिखाने को कहा है.

कांग्रेस ने BJP पर लगाया ये आरोप
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा था कि इंदौर में उनके प्रत्याशी का अपहरण कर लिया गया है और भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि इंदौर में राजनीतिक माफिया पनप रहे हैं, जो इंदौर के व्यवहार के अनुरूप नहीं है. इंदौर के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ जो इस बार हुआ है.

कैलाश विजयवर्गीय ने किया ये दावा
उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी चाहती है कि चुनाव में कम से कम NOTA का दबे, इससे उसे फायदा मिलेगा. वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि इंदौर में बीजेपी आठ लाख मतों से जीतेगी और शंकर लालवानी इस बार इतिहास बनाएंगे. वहीं इंदौर की पूर्व सांसद और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी को यह सब करने की आवश्यकता नहीं थी. इंदौर से भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी वैसे भी लाखों मतों से जीत रहा था.

MP: जबलपुर में बेखौफ बदमाश! पुलिस से शिकायत करने पर गुंडों ने की युवक के घर पत्थरबाजी, सामने आया वीडियो

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget