एक्सप्लोरर

एमपी विधानसभा में परिवहन घोटाले पर हंगामा! विधायक बना कुंभकरण, उमंग सिंघार ने पूछे सवाल

MP News: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार पर कथित परिवहन घोटाले की जांच में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए विधानसभा से वॉकआउट किया. विपक्ष ने इस मामले की CBI जांच और SC की निगरानी की मांग की है.

MP Politics: मध्य प्रदेश विधानसभा में गुरुवार (20 मार्च) को भारी हंगामा हुआ. कांग्रेस विधायकों ने कथित परिवहन घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सरकार पर सरकार पर दबाव बनाया और संतोषजनक जवाब न मिलने पर सदन से बाहर चले गए. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि बीजेपी की सरकार अब तक यह साफ नहीं कर पाई है कि दिसंबर 2024 में भोपाल के पास मेंडोरी गांव में एक लावारिस SUV से जब्त किए गए 52 किलोग्राम सोने और 11 करोड़ रुपये नकद का असली मालिक कौन हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा से जुड़े ठिकानों पर हुई छापेमारी में मिली डायरी का ब्योरा छिपा रही है.

सिंघार ने कहा, "डायरी में महत्वपूर्ण साक्ष्य हैं, जो इस घोटाले में शामिल कई बड़े लोगों को बेनकाब कर सकते हैं. यही कारण है कि राज्य सरकार इसका ब्योरा सार्वजनिक नहीं कर रही है. हम मांग करते हैं कि इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपी जाए और इसकी निगरानी उच्चतम न्यायालय करे."

सरकार की सफाई
कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश के विधानसभा मामलों के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सदन की कार्यवाही स्थापित नियमों के अनुसार चलाई जा रही है और सरकार किसी भी जांच को प्रभावित नहीं कर रही है. वहीं, राज्य के परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मामले की जांच निष्पक्ष रूप से हो रही है और सरकार किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं कर रही है.

विरोध और प्रदर्शन
सरकार के जवाबों से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी की और सदन से वाकआउट कर दिया. इससे पहले दिन में कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार और घोटालों को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान पार्टी के एक विधायक ने कुंभकरण की वेशभूषा धारण की, जो महाकाव्य रामायण में अपनी गहरी नींद के लिए प्रसिद्ध है, जिससे उन्होंने सरकार पर निष्क्रियता का तंज कसा.

विपक्ष ने इस मुद्दे पर आगे भी आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है, जबकि सरकार ने कहा कि वह हर आवश्यक कदम उठाने के लिए तैयार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget