एक्सप्लोरर

Sehore: 'BJP को पंडित प्रदीप मिश्रा से जलन', जानें क्यों विधायक रमेश सक्सेना ने शिवराज सरकार पर कसा तंज

MP News: सीहोर में 16 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है. वहीं, मरम्मत के काम के चलते सीहोर जाने वाली लगभग 22 ट्रेनों को 12 से 22 फरवरी तक रद्द किया गया है.

Sehore Rudraksh Mahotsav: राजधानी भोपाल के नजदीकी जिले सीहोर (Sehore) में 16 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव (Rudraksh Mahotsav) का आयोजन होने जा रहा है. पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) के कुबेश्वर धाम पर होने वाले इस आयोजन में पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव महापुराण कथा भी सुनाई जाएगी. आयोजन से पहले ही एक दर्जन से अधिक ट्रेनें (Trains) रद्द कर दी गई हैं. ट्रेनों के रद्द होने पर सीहोर के वरिष्ठ सहकारी नेता व चार बार के विधायक रमेश सक्सेना (Ramesh Saxena) ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया है कि बीजेपी सरकार को पंडित प्रदीप मिश्रा से जलन है. 

'पंडित प्रदीप मिश्रा ने ऐसा क्या कर दिया जो...'
पूर्व विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश सक्सेना ने कहा कि 16 फरवरी से बहुत बड़ा रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है, जिसे कुंभ का नाम भी दिया जा सकता है. यह आयोजन कुबेश्वर धाम पर आयोजित किया जा रहा है. आयोजन में लाखों लोगों के आने की संभावना है, परन्तु फिर से मुझे यह कहने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को पंडित प्रदीप मिश्रा से क्या जलन है.

उन्होंने ऐसा क्या कर दिया है जिससे हर बार उनके कार्यक्रमों में दखल देने का प्रयास किया जा रहा है. मुझे पता चला कि लगभग 22 ट्रेन 12 तारीख से 22 तारीख तक रद्द की गई है. उसका कारण बताया कि कुछ काम चल रहा है. यह काम 12 तारीख के पहले भी संपन्न हो सकता था और 22 तारीख के बाद भी संपन्न हो सकता था. इन्हीं तारीखों में यह ट्रेनें रद्द करना... आखिर सरकार किस मानसिकता के साथ काम कर रही है.

पहले ही हो चुका था कार्यक्रम की तारीख का ऐलान

उन्होंने कहा कि केंन्द्र और राज्य में जो लोग बैठे हैं, उनको यह बात पता है कि पंडित प्रदीप मिश्रा जी का कार्यक्रम लगभग दो माह पहले से घोषित है. फिर भी ट्रेनों को रद्द किया गया. मैं फिर कहना चाहूंगा कि यह धार्मिक भावनाओं पर कुठाराघात है, हिन्दू धर्म पर कुठाराघात है, जनता की भावनाओं के साथ खेला जा रहा है. मैं समस्त जनता की ओर से यह मांग करता हूं कि जो ट्रेनें रद्द की गई हैं उन्हें फिर से चालू की जाए, ताकि लाखों लोगों के आने जाने की परेशानी समाप्त हो. उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि इस धार्मिक आयोजन को असफल बनाने की कोशिश हो रही है. उन्होंने कहा कि हनुमान दादा इन्हें सद्बुद्धि दें. शंकर भगवान इन्हें सद्बुद्धि दें. 

16 फरवरी से होगा रुद्राक्ष महोत्सव
बता दें कि 16 फरवरी से सीहोर जिला मुख्यालय के नजदीकी कुबेश्वर धाम पर रुद्राक्ष महोत्सव का आयेाजन होने जा रहा है. सात दिवसीय आयोजन के दौरान रुद्राक्ष वितरण के लिए 36 काउंटर लगाए जाएंगे.  इन काउंटरों के माध्यम से सातों दिन 24 घंटे रुद्राक्ष का वितरण किया जाएगा. एक दिन पहले मंगलवार को सीहोर के एसडीएम अमन मिश्रा और ट्रैफिक प्रभारी ब्रजमोहन धाकड़ ने कुबेश्वर धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
 
कार्यक्रम में 2 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
बता दें कि 16 फरवरी से 22 फरवरी तक चलने वाले रुद्राक्ष महोत्सव में देश भर से दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की बड़ी तादाद को देखते हुए बड़े-बड़े डोम तैयार किए जा रहे हैं. कुबेश्वर धाम विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि रुद्राक्ष महोत्सव पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि तैयारियां जोरों पर हैं, डोम का निर्माण चल रहा है. कार्यक्रम स्थल तक के रास्ते पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं.
 
36 काउंटरों से होगा रुद्राक्ष वितरण
आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी के अनुसार सात दिवसीय रुद्राक्ष महोत्सव के लिए कुबेश्वर धाम पर 36 काउंटरों के माध्यम से रुद्राक्ष का वितरण किया जाएगा. बता दें कि पिछली बार आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव में अव्यवथाएं पनप गई थीं, जिससे कथा को सीमित करना पड़ा था. पिछली बार के अनुभवों को देखते हुए इस बार 36 काउंटरों से रुद्राक्ष का वितरण होगा. शिवमहापुराण कथा के सातों दिन ही 24 घंटे रुद्राक्ष का वितरण होगा.

होटलों में तब्दील हुए मकान
बता दें सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा के आयोजन में देश भर से पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रद्धालु कथा श्रवण करने के लिए आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि दो महीने पहले से ही सीहोर सहित भोपाल के होटल फुल हो गए हैं. सीहोर में स्थिति यह है कि अब मकान भी होटलों में तब्दील हो रहे हैं. लोग अपने मकानों को किराए पर उपलब्ध करा रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

MP: भारतीय रेलवे ने 'बजरंगबली' को कटघरे में कर दिया खड़ा! नोटिस जारी कर दिया 7 दिन का अल्टीमेटम, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget