एक्सप्लोरर

Indore News: कांग्रेस पर दिए शिवराज सिंह चौहान के बयान की पूर्वमंत्री जीतू पटवारी ने की आलोचना, जानिए सीएम ने क्या कहा था

Indore News : जीतू पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सबसे ज्यादा बलात्कार, हत्या और अपहरण जैसी घटनाएं मध्य प्रदेश में होती हैं. यह उन्हें याद नहीं है.

इंदौर: बीजेपी (BJP) के महिला मोर्चा कार्यसमिति की बैठक में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कांग्रेस (Congress) के समय हुए तंदूर कांड को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा था. अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उस बयान को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने पलटवार किया है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा क्या था

दरअसल बीजेपी महिला मोर्चा कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को इंदौर में हुई थी. इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच के माध्यम से कहा था कि एक जमाना था जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी. और उस समय दिल्ली में तंदूर कांड हुआ था. उसे आज तक कोई नहीं भूल सकता है. वहीं सरला मिश्रा के साथ जो कुछ हुआ वो भी भुलाया नहीं जा सकता है, जिस तरह से कांग्रेस सरकार ने अन्याय किया है. उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. बहनों के तरफ देखने की दृष्टि अलग थी लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है. तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में बहनों का राजनीतिक सशक्तिकरण आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सशक्तिकरण का अभियान चल रहा है.

जीतू पटवारी ने क्या आरोप लगाए

शिवराज सिंह चौहान के इस बयान को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने उन पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस की बातें बता रहे हैं. लेकिन उन्हें अपने सरकार के दौरान हुए नेमावर हत्याकांड याद नहीं है कि किस तरह से लोगों को जिंदा दफन कर दिया गया था. आठ-आठ आदिवासी लोगों को गुना का कांड में आदिवासी लोगों को घसीट घसीट कर मार दिया गया था. इसके साथ ही मंदसौर कांड में दलितों को मारा गया. 

जीतू पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सबसे ज्यादा बलात्कार, हत्या और अपहरण जैसी घटनाएं मध्य प्रदेश में होती हैं. यह उन्हें याद नहीं है. शिवराज सिंह चौहान जी को अपने 20 साल के कार्यकाल को याद रखा करें जो हुआ है. उसकी सजा लोगों को मिली है. लेकिन आप तो आरोपियों को सजा भी नहीं देते हो आप नफरत करते हो और केवल घृणा करते हो.

यह भी पढ़ें

Cyber Fraud Awareness: सर्कस में पहुंची इंदौर पुलिस की टीम, जानिए वहां लोगों को पुलिस ने क्या संदेश दिया

MP EoW Raid: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी के घर मिली अवैध संपत्ति देख आंखें चौधियां जाएंगी, जानिए क्या-क्या मिला है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget