एक्सप्लोरर

MP EoW Raid: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी के घर मिली अवैध संपत्ति देख आंखें चौधियां जाएंगी, जानिए क्या-क्या मिला है

MP EoW Raid: ईओडब्लू के एसपी वीरेंद्र जैन के मुताबिक वैज्ञानिक के घर से 30 लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवर, करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति का पता चला है. अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है.

MP EoW Raid: आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्लू) ने सतना में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक अधिकारी के घर छापा मारकर करोड़ों रुपए की संपत्ति का पता लगाया है. इस मामले में अफसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. अफसर के खिलाफ लंबे समय से पद का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपये संपत्ति अर्जित करने की शिकायतें मिल रही थीं.यह पहला मौका है जब प्रदेश में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के किसी अधिकारी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है. छापे की यह कार्रवाई सोमवार को भी जारी रहेगी.

छापे के समय सो रहा था अधिकारी का परिवार

रीवा की आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने रविवार सुबह 5 बजे सतना के मारुति नगर में रहने वाले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के घर छापा मारा. जब छापे की कार्रवाई हुई उस समय मिश्रा का परिवार गहरी नींद में था. जैसे ही छापा पड़ा वैसे ही परिवार के सभी सदस्यों की नींद उड़ गई. ईओडब्लू के निरीक्षक प्रवीण चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. 

ईओडब्लू के एसपी वीरेंद्र जैन के मुताबिक इस वैज्ञानिक के घर से 30 लाख रुपये की नकदी, सोने चांदी के जेवर, करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति का पता चला है. उन्होंने बताया कि आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध करते हुए सुनील कुमार मिश्र को हिरासत में ले लिया गया है. 

मध्य प्रदेश में पहली कार्रवाई

यह पहला मौका है जब मध्य प्रदेश में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी पर ईओडब्लू ने छापामार कार्रवाई की है. प्रदूषण विभाग में कनिष्ठ वैज्ञानिक के पद पर पदस्थ सुशील कुमार मिश्रा को अपने शासकीय नौकरी के कार्यकाल में करीब 50 लाख का वेतन मिला है, जबकि इसके ठीक विपरीत उनके पास से करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति मिली है. इनमें बेनामी संपत्ति भी शामिल है. ईओडब्लू एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि 25 साल की उनकी नौकरी है. वे लैब असिस्टेंट के रूप में पदस्थ हुए थे. 

सोमवार को निकाली जाएगी बैंक डिटेल

ईओडब्लू के अधिकारियों के मुताबिक वैज्ञानिक के बैंक डिटेल निकालने के लिए सोमवार को सभी बैंकों को पत्र लिखा जाएगा. इसके अलावा लॉकर के संबंध में भी जानकारी मिली है. इसकी पुष्टि बैंक खुलने के बाद ही हो पाएगी. अधिकारियों ने बताया कि सोमवार तक जांच चलेगी. 

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget