एक्सप्लोरर

Bhopal News: मध्य प्रदेश में हिंदी में होगी मेडिकल की पढ़ाई, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- असंभव को कर दिया संभव

मध्य प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई अब हिंदी में होगी. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और टीम की सहायता से असंभव को संभव कर दिया है.

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 16 अक्टूबर को चिकित्सा शिक्षा (medical education) के हिंदी पाठ्यक्रम के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) पहुंचकर दीप जलाया. दरअसल, भोपाल के न्यू मार्केट चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है. हिन्दी को ज्ञान के प्रकाश के रूप में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग सहित बीजेपी के कई बड़े नेता, अधिकारी और नागरिकों ने 500 से अधिक दीप प्रज्वलित कर 'एक दीपक हिन्दी के नाम' कार्यक्रम में सहभागिता की. 

मध्य प्रदेश रचने जा रहा है इतिहास
वहीं सभी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश रविवार को एक नया इतिहास रचने जा रहा है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेक काम किए, लेकिन सबसे बड़ा काम उन्होंने देश के मानस को बदला है. प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया कि मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई मातृभाषा में दी जानी चाहिए. सीएम ने कहा कि पीएम के संकल्प को सिद्ध करने का मध्य प्रदेश ने प्रण लिया है. 

Watch: 90 लाख रुपये की जब्त शराब पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, वीडियो हो रहा वायरल


Bhopal News: मध्य प्रदेश में हिंदी में होगी मेडिकल की पढ़ाई, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- असंभव को कर दिया संभव

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैंने जब प्रारंभ में मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी में करने की बात कही तो लोगों ने कहा कि यह असंभव है, लेकिन जहां चाह होती है वहां राह को निकलना ही पड़ता है. चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और टीम की सहायता से असंभव को संभव कर दिया है. हिन्दी में अब मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई संभव होगी. यह सामाजिक क्रांति है. अब हिन्दी माध्यम से शिक्षित गरीबों के बच्चे भी अब डॉक्टर और इंजीनियर बन सकेंगे. 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से कल हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई की इस क्रांति का शुभारंभ हो रही है. अब कोई बच्चा अंग्रेजी के ज्ञान के अभाव में कुंठित नहीं होगा. हिन्दी जानने वाला भी डॉक्टर और इंजीनियर बन सकेगा. हमारी हिन्दी में इतना सामर्थ्य है कि बाकी भाषाओं के शब्दों को पचाते हुए वह हिन्दी में ही सब कुछ हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget