एक्सप्लोरर

MP: 'किसी भी कीमत पर एमपी में लव जिहाद का खेल नहीं चलने दूंगा', CM शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान

आदिवासियों को नेहरू स्टेडियम तक पहुंचाने के लिए 2240 बसों की व्यवस्था की गई थी. पातालपानी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टंट्या भील के जन्मस्थल पर पूजन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए.

Tantya Bhil Balidan Diwas: जननायक टंट्या भील के बलिदान दिवस पर इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर लव जिहाद का खेल नहीं चलने दिया जाएगा. कुछ लोग आदिवासी बहन से जमीन के लिए सिर्फ शादी कर लेते हैं. ये लव जिहाद है. 35 टुकड़े नहीं करने देंगे. लव जिहाद पर आने वाले वक्त में नया कड़ा कानून बनाएंगे. बलिदान दिवस पर इंदौर के नेहरू स्टेडियम में बड़ी सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शामिल होने धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग आए थे. आदिवासियों को नेहरू स्टेडियम तक पहुंचाने के लिए 2240 बसों की व्यवस्था की गई थी. पातालपानी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टंट्या भील के जन्मस्थल पर पूजन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए.

सीएम शिवराज ने टंट्या भील की प्रतिमा का अनावरण किया

पातालपानी में हुए आयोजन के बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल मंगू भाई पटेल नेहरू स्टेडियम पहुंचे. मुख्यमंत्री ने इंदौर में भंवरकुआं चौराहे पर टंट्या भील की प्रतिमा का अनावरण किया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धरती अम्बर कह रहे टंट्या मामा अमर रहे के नारे से भाषण शुरू किया. उन्होंने टंट्या मामा की तारीफ करते हुए कहा कि पुरानी सरकार ने सिर्फ एक खानदान की तस्वीर लगाई. मंच से मुख्यमंत्री ने पेसा कानून को भी समझाया और कहा कि पेसा कानून को समझो फिर दूसरों को समझाओ. पेसा एक्ट में आदिवासियों को कई हक और अधिकार दिए गए हैं. ये किसी वर्ग के खिलाफ नहीं है. आदिवासी समाज के हित में पेसा कानून है. भगवान ने धरती सबके लिए बनाई है. जमीन, जंगल सबका है.

Indore News: कांग्रेस प्रदेश सचिव ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, कहा- लॉ कॉलेज में ABVP की साजिश का शिकार हुए प्रोफेसर

'गांव के विवाद का निपटारा शांति समिति की बैठक में होगा'

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव के छोटे मोटे विवाद अब थाने नहीं जाएंगे. गांव की शांति समिति की बैठक में 5 पंच बैठकर विवाद का निपटारा करेंगे. गांव में शराब दुकान खोलने की इजाजत अब सरकार से नहीं बल्कि ग्राम सभा से लेनी पड़ेगी. आज सामाजिक क्रांति है. इसलिए मामा आज भाषण नहीं बात कर रहे हैं. कार्यक्रम की शुरुआत में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने स्वागत भाषण दिया. बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, सांस्कृतिक पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी सहित आदिवासी समाज के नेता भी मौजूद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget