एक्सप्लोरर

MP News: कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस में भड़के सीएम शिवराज, बोले- गरीबों के पैसे खाने वाले माफिया हैं

Bhopal News: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर-कमिश्नर की लगभग 8 घंटे बैठक ली. इस दौरान सीएम ने कई जिलों के कलेक्टरों को फटकार भी लगाई. 

Madhya Pradesh Collector-Commissioner's Conference: कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) भड़क गए. इस दौरान सीएम ने कई जिलों के कलेक्टरों को फटकार भी लगाई. प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Housing Scheme) शहरी में आई शिकायत को लेकर उन्होंने निवाड़ी कलेक्टर से कहा कि ये बताएं कि जो शिकायतं आईं थी उनमें सिर्फ सस्पेंड क्यों हैं? एफआईआर दर्ज करके जेल भेजो. दोषी को किसी भी कीमत में छोड़ना नहीं है. इसकी पूर्णता चाहिए मुझे, पैसे खाए हैं तो उसे जेल भेजो. अनूपपुर कलेक्टर से सीएम ने कहा कि 22.31 प्रतिशत काम पूरा हुआ, आप कर क्या रही हैं, वहां? 2017-18 में स्वीकृत की ये हालत है. ये मजाक थोड़ी चलने दूंगा.

सीएम ने इस बात पर जताई खुशी 
गौरतलब है कि, शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर-कमिश्नर की लगभग 8 घंटे बैठक ली. मुख्यमंत्री ने चिन्हित अपराधों के खिलाफ भोपाल पुलिस की कार्रवाई पर खुशी जताई. कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस में भोपाल के डीसीपी साई कृष्णा थोटा ने मुख्यमंत्री चौहान को 2 प्रकरणों के बारे में विस्तार से बताया कि पुलिस ने कैसे कर्रवाई कर कोर्ट से सजा दिलाई. एक प्रकरण शाहपुरा में नेत्रहीन महिला से गलत काम करने वाले व्यक्ति को आवाज से पहचान कर पकड़ा. दूसरा प्यारे मियां पर कैसे कार्रवाई की गई. कोरोना के दौरान जब कोर्ट बंद थे, तब पुलिस ने कैसे काम किया सीएम को इस बारे में भी ब्योरा दिया गया.

शिकायत नहीं आनी चाहिए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री आवास योजना में हमें देश में प्रथम रहना है. अभी हम तीसरे नंबर पर हैं. 30.58 लाख स्वीकृत हैं, 24.29 लाख पूर्ण हैं. छतरपुर CEO आपने अच्छा काम किया है, आपको बधाई. आपने पुराने काम भी पूरे कर लिए हैं. सीएम ने कहा कि सब कलेक्टर ध्यान से सुन लें. पीएम आवास की किश्त डालने पर पैसे लेने की शिकायत नहीं आनी चाहिए. ये कलंक हैं, समय से पैसा ना देना, जियो टैगिंग ना करना. कोई यदि गरीबों का पैसा खा जाए, ये माफ करने लायक नहीं है. यदि कोई पैसा खाता है, तो उसको नौकरी से तत्काल बर्खास्त करना है. 

MP Politics: 2023 के विधानसभा चुनावों के लिए खास प्लान पर काम कर रही है BJP, जानें कहां है फोकस

क्या बोले सीएम चौहान
सीएम ने कहा कि, ''अलीराजपुर आप पीछे क्यों हैं? कोई नीचे पैसे तो नहीं खा रहा है. मैं जहां-जहां जाऊंगा वहां जनता से पूछूंगा. झाबुआ कलेक्टर आपके यहां से भ्रष्टाचार की शिकायतें बहुत आती हैं, ये नहीं चलेगा, इसे ठीक करें. बैतूल कलेक्टर वहां ट्राइबल लोग हैं, उनका आवास जल्दी पूर्ण करें. नरसिंहपुर कलेक्टर का प्रयोग अच्छा है, आप सोचो थोड़ा. सीमेंट, रेत की व्यवस्था यदि हम सामूहिक कर दें तो लोगों को आवास सस्ता पड़ जाएगा.''

सीएम शिवराज ने कहा कि, ''हमको ऐसी व्यवस्था बनानी है कि रेत का ज्यादा पैसा ना लगे. ये वो लोग हैं जो बहुत गरीब हैं. मैं चाहता हूं, हर जिला नवाचार करे. शाहगंज में उन्होंने पीएम आवास में बहुत सुंदर कॉलोनी बना दी. हम केवल प्रशासनिक अधिकारी की तरह काम ना करें, एक तड़प के साथ काम करें. हमें मध्य प्रदेश को इसमें मॉडल बना लें. इसमें कोई पैसा खाए तो ये महापाप है. मुझे ये सुनकर बहुत तकलीफ होती है. कोई शिकायत आती है तो उसे एक मिनट भी नौकरी करने लायक नहीं छोड़ना है.''

गरीबों का पैसा खाने वाले माफिया हैं
सीएम शिवराज ने कहा कि गरीबों का पैसा खाने वाले माफिया हैं. EOW में भी कार्रवाई के लिए दें, इनसे पैसा वसूलें. सब कलेक्टर को कह रहा हूं कि दलाली करने वालों को जेल भेजो. कोई चिंता मत करना मैं खड़ा हूं. कलेक्टर इंटेलिजेंस का सिस्टम डेवलप करें, जिससे पता चले कोई गड़बड़ी तो नहीं हो रही है. पात्र-अपात्र में बहुत सावधानी की जरूरत है. 

ये भी पढ़ें: 

MP News: सिंगरौली में शख्स ने की गंदी हरकत, गुस्साई महिला ने कर दी लात-घूसों की बरसात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget