एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी की 'मृत्यु कुंभ' वाले बयान पर भड़के सीएम मोहन यादव, कहा- 'माफी मांगें'

MP News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाकुंभ को 'मृत्युकुंभ' कहकर विवाद खड़ा कर दिया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उनके बयान की निंदा की है और माफी की मांग की है.

CM Mohan Yadav News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरफ से महाकुंभ को 'मृत्युकुंभ' कहने पर राजनीति तेज़ हो गई है. ममता बनर्जी के बयान पर चौतरफा राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं . मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए. 

मोहन यादव ने कहा, ''महाकुंभ आस्था, श्रद्धा और विश्वास का कुंभ होता है, ऐसे में दुखद घटनाओं पर इस तरह की टिप्पणी करना हिंदू धर्म का अपमान है और उनकी मानसिकता को दर्शाता है.''

मोहन यादव ने कहा, ''ममता बनर्जी ने महाकुंभ को लेकर बेहद घटिया भाषा का इस्तेमाल किया है. यही कारण है कि लोगों का उनके जैसे संगठनों पर से विश्वास उठ रहा है.''

'गरीबों के लिए कोई सुविधा नहीं दी जा रही'
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा. कुंभ में भगदड़ की घटना पर बोलते हुए ममता ने महाकुंभ को 'मृत्यु कुंभ' बताया. उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में VIPs को खास सुविधाएं दी जा रही हैं लेकिन गरीबों के लिए कोई सुविधा नहीं दी जा रही.

'कुंभ में कई मासूम लोगो की जान गई है'
ममता के बयान पर बीजेपी के कई नेता कड़ी प्रतिक्रिया दे चुके हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी के बयान पर कहा कि कुंभ में कई मासूम लोगों की जान गई है, उसमे पश्चिम बंगाल के भी लोग हैं जिनका नाम मरने वालों की सूची में नहीं है.

ये भी पढ़ें: Mohan Yadav: एमपी के छात्रों को कब मिलेगा लैपटॉप? सीएम मोहन यादव ने दिया बड़ा अपडेट

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget