एक्सप्लोरर

जन्माष्टमी से पहले CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, भगवान कृष्ण पर संवाद के लिए केंद्र खोलेगी सरकार

Indore News: सीएम मोहन यादव दो दिन के इंदौर दौरे पर हैं. इस दौरान आज वे इंदौर के गीता भवन में आयोजित भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित एक दिवसीय व्याख्यान माला कार्यक्रम में शामिल हुए.

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जन्माष्टमी के पर्व के एक दिन पहले रविवार को घोषणा की कि राज्य सरकार भगवान कृष्ण के जीवन के अलग-अलग पक्षों पर संवाद के लिए नगरीय क्षेत्रों में केंद्र खोलेगी. 

सीएम यादव ने इंदौर के गीता भवन में भगवान कृष्ण पर आयोजित परिसंवाद में कहा इंदौर का गीता भवन भगवान कृष्ण के विविध पक्षों पर संवाद का बड़ा केंद्र है. मैं आज घोषणा कर रहा हूं कि हमारी सरकार आने वाले समय में राज्य के नगरीय क्षेत्रों में गीता भवन की तर्ज पर केंद्र खोलेगी जिनसे हमें भगवान कृष्ण के अलग-अलग पक्षों पर चर्चा-परिचर्चा का अवसर मिलेगा.

‘राज्य सरकार धनराशि उपलब्ध कराएगी’
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि इन प्रस्तावित केंद्रों के लिए नगरीय निकायों को राज्य सरकार द्वारा धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि इन केंद्रों को पौराणिक विषयों पर प्रामाणिक ज्ञान के आदान-प्रदान के स्थानों के रूप में विकसित किया जाएगा. बता दें कि इंदौर का गीता भवन एक पारमार्थिक ट्रस्ट का संचालित संस्थान है जहां अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. 

वहीं कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट कर सीएम मोहन यादव ने लिखा कि भगवान श्रीकृष्ण एक आदर्श पुत्र, सखा, शिष्य एवं कुशल प्रबंधक थे, भगवान कृष्ण की शिक्षाएं जीवन जीने का सही मार्ग प्रदर्शित करती हैं. आज गीता भवन, इंदौर में "भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित एक दिवसीय व्याख्यान माला" कार्यक्रम को संबोधित किया. कार्यक्रम में मेरे साथ कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी उपस्थित रहे.

मध्य प्रदेश में विकसित होगी मेट्रोपॉलिटन सिटी 
वहीं शनिवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने और वाणिज्यिक और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंदौर, उज्जैन, देवास और धार ज़िले के कुछ हिस्सों को मिलाकर एक मेट्रोपॉलिटन सिटी को विकसित किया जाएगा. इसी आधार पर भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर जैसे महानगरों को भी विकसित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की लखपति दीदियां PM मोदी से करेंगी संवाद, महाराष्ट्र के जलगांव में मिलेगा सम्मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget