एक्सप्लोरर

CM मोहन यादव ने जातीय जनगणना के फैसले को बताया 'ऐतिहासिक', जानें क्या कहा?

Caste Census in India: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जातीय जनगणना के निर्णय को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि यह निर्णय समता, समरसता और सामाजिक न्याय की दिशा में एक नया युग स्थापित करेगा.

Mohan Yadav on Caste Census: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराए जाने के निर्णय को आजादी के बाद का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक फैसला बताया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने एक ऐसा निर्णय लिया है जो समता, समरसता, सुशासन और सामाजिक न्याय की दिशा में एक नया युग स्थापित करेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि "जनगणना की घोषणा करना और उसमें जातिगत आधार पर जनगणना को शामिल करना आजादी के बाद किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा लिया गया अब तक का सबसे बड़ा निर्णय है. यह फैसला दर्शाता है कि प्रधानमंत्री मोदी न केवल दूरदृष्टा हैं बल्कि साहसी निर्णय लेने की क्षमता भी रखते हैं."

अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद
उन्होंने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार को भी याद किया जाता है, लेकिन वह 24 दलों के गठबंधन की सरकार थी. इसके विपरीत, नरेंद्र मोदी ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार चलाते हुए देशहित में कई ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी निर्णय लिए हैं.

डॉ. यादव ने जातिगत जनगणना को "युग परिवर्तन का प्रतीक" बताया और कहा कि इससे उन सामाजिक वर्गों को पहचान और अधिकार मिलेंगे जो अब तक उपेक्षित रहे हैं. उन्होंने कहा, "यह निर्णय वंचितों और पिछड़े वर्गों को नीति निर्माण की मुख्यधारा में लाकर 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' की भावना को साकार करता है."

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस और राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब वे इस निर्णय का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि यह वही दल हैं जिनकी सरकारें दशकों तक केंद्र में रहीं लेकिन कभी इस विषय पर गंभीरता नहीं दिखाई. "कांग्रेस नेता यह भूल जाते हैं कि उनके पूर्वज दशकों तक सत्ता में रहे, लेकिन वे कभी इस प्रकार का निर्णय नहीं ले सके. अब जब प्रधानमंत्री मोदी ने यह साहसिक कदम उठाया है, तो विपक्ष भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है," डॉ. यादव ने कहा.

उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार हर बार यह साबित करती है कि देशहित में कठोर और दूरगामी फैसले लेने की शक्ति उसी में है. "आज समय की मांग यही थी और प्रधानमंत्री मोदी एक के बाद एक ऐसे फैसले कर रहे हैं जो इतिहास में युग परिवर्तन के रूप में दर्ज किए जाएंगे," उन्होंने कहा.

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के निर्णय का पूर्ण समर्थन करते हुए इसे सामाजिक न्याय की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया. उन्होंने आशा जताई कि इस निर्णय से देश में सामाजिक संतुलन और समरसता को मजबूती मिलेगी.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget