एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024 Dates: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने क्यों की चुनाव आयोग की तारीफ? जानें क्या बोले

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024 Schedule: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा कि अलग-अलग प्रकार की भौगोलिक परिस्थितियों और मौसम के बावजूद निर्वाचन आयोग ने चुनाव की बहुत अच्छी प्लानिंग की है.

Lok Sabha Election 2024 Schedule: मध्य प्रदेश समेत देशभर में लोकसभा चुनाव की घोषणा हो गई है. इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चुनाव आयोग की तारीफ की है. सीएम मोहन यादव ने चुनाव की अच्छी प्लानिंग को लेकर इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया को धन्यवाद दिया है. इसके साथ ही उन्होंने जनता से वोट डालने की अपील की है. मोहन यादव ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव होना जरूरी है. निर्वाचन आयोग ने अच्छे ढंग से पर्याप्त समय देते हुए, इतने बड़े देश में अलग-अलग प्रकार की भौगोलिक परिस्थितियों और अलग-अलग मौसम होने के बावजूद चुनाव की बहुत अच्छी प्लानिंग की है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में चार चरणों में जो चुनाव रखा है, उसके लिए मैं चुनाव आयोग को बधाई देना चाहूंगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बीजेपी की सरकार चुनाव आयोग के निर्देश के साथ सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में मदद करेगी. 

मध्य प्रदेश में 4 चरणों में चुनाव

मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों के लिए 4 चरणों में मतदान कराए जाएंगे. पहले चरण में 19 अप्रैल को मध्यप्रदेश में 6 सीटों पर चुनाव हैं. इनमें सीधी लोकसभा सीट, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा सीट पर चुनाव होंगे. 26 अप्रैल को दूसरे चरण में 7 सीटें टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल में चुनाव होंगे. इसी प्रकार से तीसरा चरण 7 मई को प्रारंभ होगा, जिसमें 8 सीटें हैं. इसमें चंबल का बेल्ट आता है- मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, राजगढ़, भोपाल. इसमें मध्य भारत वाला पूरा बेल्ट है. 

मध्य प्रदेश में इसी प्रकार से चौथे चरण में निमाड़ और मालवा का बेल्ट आएगा. इस क्षेत्र में 13 मई को चौथे चरण में वोटिंग होगी. इसमें देवास, उज्जैन, इंदौर, रतलाम, धार, खरगोन, मंडला, खंडवा. 

लोकतंत्र को गौरवान्वित करने वाला चुनाव- मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि चुनाव आयोग के मार्गदर्शन में मुझे पूरा भरोसा है कि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस लोकतंत्र के पावन यज्ञ में हम सबकी जवाबदारी है कि हर व्यक्ति मतदान करे. मैं अपील करना चाहता हूं कि चुनाव आयोग के निर्देश पर हर व्यक्ति जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, युवा बुजुर्ग सभी अपने मतदान का उपयोग करें. ये यज्ञ है, इसमें हम सब की आहुति होनी चाहिए, ये 21वीं शताब्दी का भारत है. जिसमें हम सब को भागीदार होना है. ये हमारे लोकतंत्र को गौरवान्वित करने वाला रहेगा.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 Date: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के एलान के बाद कमलनाथ बोले- 'कांग्रेस पार्टी के वादों को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget