एक्सप्लोरर

Vijayadashami 2024: मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक करेंगे शस्त्रों की पूजा, विजयादशमी पर MP में बदल जाएगी परंपरा

Vijayadashami Celebration: मध्य प्रदेश में विजयादशमी पर वर्षों पुरानी परंपरा बदलने जा रही है. अब शस्त्रों की पूजा जिले के अफसर नहीं करेंगे. कांग्रेस ने मोहन यादव सरकार के फैसले पर आपत्ति जताई है.

MP News: मध्य प्रदेश में विजयादशमी (Vijayadashami 2024) पर पहली बार परम्परा बदलने जा रही है. अब तक जिला और तहसील मुख्यालय पर अफसर ही शस्त्र पूजन किया करते थे. इस बार दशहरे पर प्रदेश के जनप्रतिनिधि शस्त्रों की पूजन करेंगे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) महेश्वर में आयोजित शस्त्र पूजन समारोह का हिस्सा बनेंगे. मंत्री प्रभार वाले जिलों में शस्त्र पूजन करेंगे. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 24 सितंबर को आयोजित कैबिनेट बैठक के दौरान फैसला लिया गया था.

मोहन यादव कैबिनेट के फैसले पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है. वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल के मुताबिक सरकार आरएसएस का एजेंड लागू कर रही है. शिक्षा के बाद अब धर्म में भी आरएसएस की विचारधारा को बढ़ावा दिया जा रहा है. कांग्रेस के बयान पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है. बीजेपी ने कहा कि शस्त्र और शास्त्र भारत की संस्कृति है. शस्त्र रखो और शास्त्र भी रखो की विचारधारा का स्वागत होना चाहिए. पुरानी पंरपरा अनुसार दशहरे वाले दिन जिला मुख्यालय पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शस्त्र की पूजा करते थे.

विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की बदल जायेगी परंपरा

दशहरे पर शस्त्र पूजन में भगवान श्री राम और मां काली के मंत्रों का जाप होता है. पूजा के लिए शस्त्रों को गंगाजल से शुद्ध कर साफ किया जाता है. शस्त्र पूजा के बाद हर्ष फायर भी किए जाते हैं. इस बार दशहरे से परम्परा बदल जायेगी. अब अधिकारी नहीं बल्कि जनप्रतिनिधि शस्त्रों की पूजन करेंगे. विजयादशमी को दशहरा भी कहा जाता है. पंचांग के अनुसार 12 अक्तूबर 2024 को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा. दशहरे पर शस्त्र पूजन का भी विधान है. भारत में दशहरा को धूमधाम से मनाया जाता है. विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला भी जलाया जाता है. मोहन यादव की सरकार दशहरा पर्व को शस्त्र पूजन के साथ मनाएगी.

ये भी पढ़ें-

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी, दो जिलों के कलेक्टर समेत 6 IAS का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget