एक्सप्लोरर

MP: CM मोहन यादव ने की विक्रमादित्य वैदिक घड़ी और ऐप की शुरुआत, जानें- क्या होगा इसमें खास?

MP News: भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी और मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया. सीएम ने कहा कि यह भारतीय संस्कृति, विज्ञान और परंपरा का गौरवपूर्ण प्रतीक है.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण और उसके मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतवर्ष ने अपने ज्ञान से सम्पूर्ण ब्रह्मांड को अलौकिक किया है. वैदिक कालगणना और भारतीय संस्कृति सिर्फ परम्परा नहीं बल्कि विज्ञान और प्रकृति का अद्भुत संगम है. इसी गौरव को पुनर्जीवित करने के लिए यह वैदिक घड़ी बनाई गई है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए धरोहर साबित होगी.

मुख्यमंत्री निवास पर कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई. इससे पहले सीएम मोहन यादव ने नवनिर्मित द्वार पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वैदिक घड़ी का अनावरण किया.

शौर्य स्मारक से निकली ‘भारत का समय-पृथ्वी का समय’ रैली भी मुख्यमंत्री निवास पहुंची. रैली में शामिल युवाओं का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया और उनसे वैदिक समय की अहमियत साझा की.

वैदिक घड़ी और ऐप का लोकार्पण

कार्यक्रम में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया. मुख्यमंत्री ने खुद युवाओं से ऐप डाउनलोड कराया और इसके इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया. इस ऐप में महाभारतकाल से लेकर सात हजार साल से अधिक की पंचांग और तिथियों की जानकारी दी गई है.

ऐप की सबसे खास बात यह है कि इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त, 30 मुहूर्त, मौसम की स्थिति, नक्षत्र-योग-करण की जानकारी के साथ-साथ अलार्म की सुविधा भी है. यह ऐप 189 से ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे यह वैश्विक स्तर पर भारतीय परंपरा का प्रचार करेगा.

सीएम यादव ने कहा कि हमारी संस्कृति का सबसे बड़ा सौभाग्य है कि व्रत और त्योहार अंग्रेजी कैलेंडर से नहीं बल्कि ऋतुओं और खगोलीय घटनाओं के आधार पर तय होते हैं. सावन, भादो, कार्तिक जैसे महीनों का महत्व हर भारतीय अनुभव करता है.

उन्होंने बताया कि अमावस्या और पूर्णिमा का असर समुद्र पर ज्वार-भाटा से दिखता है और यही प्रभाव मानव शरीर पर भी पड़ता है. यही कारण है कि मानसिक चिकित्सालयों को इन तिथियों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश होते हैं.

मुख्यमंत्री ने पंचांग को भारतीय कालगणना की शुद्धता और सटीकता का सबसे बड़ा प्रमाण बताया. उन्होंने कहा कि आज भी पंचांग विद्वान सूर्य-चंद्र ग्रहण, त्योहार और व्रत की सटीक भविष्यवाणी करते हैं.

उन्होंने यह भी बताया कि भारत का खगोलीय केंद्र उज्जैन है और वहीं से सूर्यगति की गणना की परंपरा चली आ रही है.

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना

सीएम यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि वे दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं. 2014 में उनके प्रयासों से योग को यूनेस्को की मान्यता मिली. आज भारत का ज्ञान और कौशल केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए काम आ रहा है.

उन्होंने कहा- “हम आजादी के अमृतकाल में हैं और अब पश्चिम नहीं, पूर्व का समय आया है.”

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन की वजह से ही विक्रमादित्य काल को याद किया जाता है और आज प्रधानमंत्री मोदी उसी आदर्श पर देश का नेतृत्व कर रहे हैं.

खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि जो राष्ट्र अपने अतीत और संस्कृति को आत्मसात करता है, उसका भविष्य सुरक्षित रहता है. उन्होंने मुख्यमंत्री की पहल को सराहनीय और वंदनीय बताया.

वैदिक घड़ी और ऐप की खास बातें

  • भारतीय कालगणना पर आधारित विश्व की पहली घड़ी
  • महाभारतकाल से 7 हजार वर्षों तक की जानकारी
  • सूर्योदय-सूर्यास्त और 30 मुहूर्तों का विवरण
  • मौसम, तापमान, हवा की गति और आर्द्रता की जानकारी
  • धार्मिक कार्यों और साधना के लिए अलार्म सुविधा
  • 189 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध

बड़े नेता और विद्वानों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में कई मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर और विश्वविद्यालयों के कुलगुरु मौजूद रहे. वैदिक घड़ी के अन्वेषणकर्ता आरोह श्रीवास्तव और रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे. सीएम यादव को इस अवसर पर वैदिक घड़ी भेंट भी की गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget