एक्सप्लोरर

महाकालेश्वर मंदिर के नए ब्रिज का नाम क्यों रखा गया 'सम्राट अशोक'? CM मोहन यादव ने बताई वजह

Samrat Ashok Bridge: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर को जोड़ने वाले नए 200 मीटर लंबे ब्रिज का उद्घाटन किया और इसे 'सम्राट अशोक ब्रिज' नाम दिया.

Mahakal Temple Bridge: प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर को जोड़ने वाले नए ब्रिज का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसका नामकरण भी कर दिया. इस ब्रिज को सम्राट अशोक ब्रिज के नाम से जाना जाएगा. इसके पीछे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ी वजह भी बताई.

महाकालेश्वर मंदिर को शक्तिपथ से जोड़ने वाले इस 200 मीटर लंबे और 9 मीटर चौड़े ब्रिज का निर्माण 22 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. स्मार्ट सिटी के सीईओ संदीप शिवा के अनुसार, यह ब्रिज महाकाल लोक की थीम पर डिजाइन किया गया है, जो श्रद्धालुओं को एक भव्य आध्यात्मिक अनुभव देगा.  

इस पुल के निर्माण से महाकालेश्वर मंदिर आने वाले भक्तों को महाशिवरात्रि और अन्य त्योहारों पर बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि इससे भीड़ प्रबंधन में सहायता मिलेगी और मंदिर समिति व जिला प्रशासन को व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी.

अशोक का उज्जैन से गहरा नाता था - मोहन यादव
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ब्रिज का उद्घाटन करते हुए कहा कि सम्राट अशोक का उज्जैन से गहरा नाता था, लेकिन बहुत से लोग इस ऐतिहासिक तथ्य से अनजान हैं. उन्होंने कहा, "महाकालेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालु इस ब्रिज का नाम देखकर उज्जैन और सम्राट अशोक के ऐतिहासिक संबंध को समझ सकेंगे."

मुख्यमंत्री ने इस पुल का नामकरण करने से पहले वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से भी राय ली, जिसके बाद सम्राट अशोक ब्रिज नाम को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया. ब्रिज के उद्घाटन समारोह को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए शंखनाद, ढोल, डमरू और भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री मोहन यादव का स्वागत बटुकों (युवा ब्राह्मणों) द्वारा डमरू बजाकर किया गया. इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे.  

इस ब्रिज के खुलने से अब श्रद्धालु अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित तरीके से महाकालेश्वर मंदिर पहुंच सकेंगे, जिससे उनके धार्मिक अनुभव को और अधिक सुगम बनाया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें - Singrauli Accident: सिंगरौली में ट्रक और बाइक की टक्कर में 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने कई वाहनों में लगाई आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget