एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Jail: अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा न देने पर CM मोहन यादव का निशाना, 'पद की ऐसी लोलुपता...'

Arvind Kejriwal ED Case: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के मुद्दे पर कहा कि वह उन्हें पद का लालच है, इसलिए इस्तीफा नहीं दे रहे.

Arvind Kejriwal Case: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव (Mohan Yadav) ने इंडिया गठबंधन और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर तीखा हमला किया है. सीएम यादव ने पार्टी के सीनियर लीडर लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने एक डायरी में सिर्फ 'एलके' लिखा होने के कारण सांसद सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था लेकिन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के मामले में जेल जाने के बावजूद भी अपना पद छोड़ने को तैयार नहीं है.

जबलपुर में मंगलवार (2 अप्रैल) को शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष और त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि "हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता जिन्हें हाल ही में भारत रत्न से सम्मानित किया गया है, लालकृष्ण आडवाणी हैं. एक डायरी में एलके लिखा था. पूरा नाम भी उस डायरी में नहीं था, लेकिन बीजेपी में राजनीतिक सुचिता ऐसी कि आडवाणी जी ने सांसद सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया और जब तक वे बेदाग साबित नहीं हुए किसी पद को स्वीकार नहीं किया.''

'कांग्रेस क्या उदाहरण पेश करना चाहती है?'
सीएम यादव ने आगे कहा, ''लेकिन, कांग्रेस पार्टी और उसके साथ गठबंधन करने वाली पार्टियां जनता के सामने क्या उदाहरण प्रस्तुत करना चाहती है? कांग्रेस और उसके गठबंधन के कई नेता जेल में हैं, कुछ जमानत पर जेल से बाहर हैं. जो बाहर हैं, उनके खिलाफ भी जांचे चल रही है."

सीएम बोले- केजरीवाल को है पद की लोलुपता
सीएम मोहन यादव आगे कहा कि, "दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तो एक कदम आगे बढ़ गए. भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए पर पद की ऐसी लोलुपता कि जेल जाने के बाद भी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया. बिना इस्तीफा दिए जेल जाना देश की उस जनता का अपमान है, जिन्होंने उन पर विश्वास कर उनकी पार्टी को वोट दिया था. अरविंद केजरीवाल ने पद से इस्तीफा नहीं देकर जनता के सम्मान का गला घोंटा है."

किसी भ्रष्टाचारी को नहीं बख्शा जाएगा- मोहन यादव
सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, ''हम सबका सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी जैसे ऋषि तुल्य व्यक्ति के नेतृत्व में कार्य करने का मौका मिला है. प्रधानमंत्री ने कहा कि न खाऊंगा न खाने दूंगा. इस बात से कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों के नेता तडप रहे हैं. एक बात को तय है कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में न तो एक रुपये का भ्रष्टाचार होगा और न ही किसी भ्रष्टाचारी को बख्शा जाएगा. सभी भ्रष्टाचारी जेल जाएंगे. भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने से सभी घोटालेबाज परेशान हैं और प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी करते हैं. प्रधानमंत्री ने भी भ्रष्टाचारियों को करारा जवाब दिया है कि देश की 142 करोड़ जनता मेरा परिवार है.''

ये भी पढ़ें-  Vikram Vyapar Mela: उज्जैन विक्रम मेले में बिके रिकॉर्ड 700 करोड़ रुपये के वाहन, राजस्व विभाग हुआ मालामाल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget