एक्सप्लोरर

मोहन यादव सरकार के एक साल पूरे, सफलता और विफलता पर जमकर हो रही राजनीति, जानिए किसने क्या कहा?

Mohan Yadav Government: मोहन यादव सरकार के एक साल पूरे होने पर BJP ने इसे 'स्वर्णिम कार्यकाल' बताया है, जबकि कांग्रेस ने इसे 'विफलताओं से भरा' करार दिया है.

Mohan Yadav Government One Year: मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार का एक साल का कार्यकाल 13 दिसंबर को पूरा हो गया. अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस एक साल को 'स्वर्णिम कार्यकाल' बता कर अपनी पीठ खुद ही थपथपा रही है. दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी कांग्रेस इसे 'विफलताओं से भरा साल' करार देकर सरकार पर आरोप लगा रही है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1 साल के कार्यकाल पर संतोष जताते हुए कहा, "सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिलाओं और सभी वर्ग के लोगों के लिए काफी कार्य किए हैं." उन्होंने सिंचाई परियोजना रोजगार, लाडली बहना, लाड़ली लक्ष्मी सहित कई योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए योजनाओं को आगे बढ़ाया है. इसके अलावा, 26 जनवरी तक सरकार 'मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान' भी चल रही है, जिसके तहत 70 योजनाओं का लाभ लोगों को निशुल्क दिया जा रहा है. 

कांग्रेस ने लगाया वादे पूरे न करने का आरोप
सरकार 1 साल का कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मना रही है, दूसरी तरफ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस 1 साल में सरकार द्वारा वादे पूरे नहीं किए जाने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को 1 साल पूरा हो गया, मगर लाडली बहनों को 3,000 रुपये की राशि नहीं मिल पा रही है.

इसके अतिरिक्त बेरोजगारी, अपराध और सरकारी योजनाओं में लापरवाही को लेकर उमंग सिंघार ने मोहन यादव सरकार पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि विद्यार्थियों को स्कूटी देने का वादा किया गया था, यह वादा भी पूरा नहीं हुआ. खास तौर पर मुख्यमंत्री के शहर उज्जैन में भी वादे को पूरा नहीं किया गया है. 

'खाद की किल्लत से परेशान किसान'
विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि उन्होंने रीवा, सतना और सिंगरौली का दौरा किया था जहां खाद की कमी की वजह से 60% किसानों ने अपनी फसल भी नहीं बोई. इस प्रकार की दिक्कतों का सामना किसानों को करना पड़ रहा है. मध्य प्रदेश में खाद की कमी की वजह से किसानों की आमदनी में भी काफी असर पड़ा है.

BJP ने दिया आरोप का जवाब
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के मुताबिक, कांग्रेस वादा खिलाफी के लिए जानी जाती है. किसानों के साथ कमलनाथ सरकार ने जो धोखा किया है वह आज तक के इतिहास में कभी नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने 2,00,000 रुपये कर्ज माफी का वादा किया था मगर पूरा नहीं किया. मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार हर वादे को पूरा कर रही है. मध्य प्रदेश में आने वाले समय में सिंचाई की जो व्यवस्था की जा रही है उससे किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा. उन्होंने कहा कि सरकार आने वाले समय में भी अपने हर वादे को पूरा करेगी. 

यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव ने माना 'लाडली बहना योजना' का सरकार पर पड़ रहा बोझ, मुख्यमंत्री बोले- 'इसे बंद...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget