एक्सप्लोरर

CM मोहन यादव ने माना 'लाडली बहना योजना' का सरकार पर पड़ रहा बोझ, मुख्यमंत्री बोले- 'इसे बंद...'

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरकार अपनी आय के साधन बढ़ाने के प्रयास कर रही है रही है, ताकि इस योजना का संचालन हम अपने सामर्थ्य से कर सके.

MP News: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना को भले ही बीजेपी गेम चेंजर बताती है, दूसरे राज्य भी अब लागू कर रहे हैं, और ये योजना हर पार्टी के चुनावी वायदों में भी शुमार है, लेकिन लाडली बहना योजना की राशि का भार एमपी सरकार पर बहुत भारी साबित हो रहा है. ये बात खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव मानी है. 

दरअसल, मध्य प्रदेश में चल रही 'लाडली बहना योजना' की राशि का हर बहन को इंतजार रहता है. इसी योजना को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान सामने आया है. सीएम ने कहा कि इस योजना का भार तो पड़ रहा है, लेकिन सरकार अपनी आमदनी के साधन बढ़ा रही है ताकि इस योजना का संचालन अपने सामर्थ्य से कर सके. 

आय के साधन बढ़ाएगी सरकार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "सरकार अपनी आय के साधन बढ़ाने के प्रयास कर रही है रही है, ताकि इस योजना का संचालन हम अपने सामर्थ्य से कर सके. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने साथ ही ये भी भरोसा दिलाया कि बहनों से जुड़ी कोई योजना बंद नहीं होगी, योजना आगे भी संचालित होगी." 

सीएम मोहन यादव ने रखा रिपोर्ट कार्ड
मुख्यमंत्री मोहन यादव अपनी सरकार के एक साल पूरा होने पर भोपाल में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने सरकार की महिला सशक्तिकरण को लेकर चल रही योजनाओं को लेकर सरकार ने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया. सीएम ने बताया कि प्रदेश में 26 लाख लाड़ली बहनों को 450 रुपया गैस रिफिलिंग का हम दे रहे हैं. एक करोड़ 29 लाख लाडली बहनों को अब तक 19 हजार 212 करोड रुपए राशि ट्रांसफर किया जा चुका है.

मध्य प्रदेश की लाडली बहन योजना की शुरुआत शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री रहते की थी. जानकार मानते हैं कि उन्हें इस योजना का फायदा चुनाव में मिला और बीजेपी की राज्य में सरकार बनी. तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की महिलाओं से वादा किया था कि इस योजना को 1250 प्रति महीने से आगे बढ़ते हुए हर महीने हर लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को 3 हजार रुपये हर महीने तक ले जाने का लक्ष्य है.

'योजना को आगे बढ़ाएंगे'
विपक्ष कई बार ये आरोप चुका है कि सरकार लाडली बहना योजना बंद करना चाहती है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी सरकार का एक साल पूरा होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस बात का आश्वासन दिया कि यह योजना बंद नहीं होगी बल्कि सरकार इस योजना को निरंतर पर आगे बढ़ती रहेगी.

ये भी पढ़ें

MP News: घुटनों से चलकर SDM ऑफिस तक परिवार संग पहुंचा फरयादी किसान, वायरल हुआ Video

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget