एक्सप्लोरर

PM Modi Oath Ceremony: पीएम मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम पर बोले सीएम मोहन यादव, 'यह देश के इतिहास का नया...'

PM Narendra Modi Oath Ceremony: पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियां तेज चल रही हैं. मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने बताया है कि वह भी इस कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे.

MP News: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव (Mohan Yadav) ने कहा कि मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 9 जून को शपथ लेंगे और यह देश की आजादी के बाद पहली गैर कांग्रेसी सरकारी होगी जिसने तीसरी बार अच्छे बहुमत के साथ सत्ता में आई हो. मोहन यादव ने कहा कि भारत को तीसरी आर्थिक ताकत बनाने के लिए और विकास के विभिन्न एजेंडे पर काम करने के लिए पूरी दुनिया उनका इंतजार कर रही है और सभी इंतजार कर रहे हैं. 

सीएम मोहन यादव ने इस बात की पुष्टि की है कि वह भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शरीक होंगे. मोहन यादव ने कहा, ''कल मैं अपने मित्रों के साथ यहां इस कार्यक्रम का साक्षी बनूंगा और इसमें उत्साह और उमंग से शामिल भी होउंगा.'' मोहन यादव ने कहा, ''एनडीए के घटक दलों ने उन्हें पीएम मोदी को नामित किया है. उत्साह और उमंग से कल की तैयारी की जा रही है. भारत के इतिहास का नया दिन होगा. एनडीए के घटक दल नेता होने के नाते मनोनीत प्रधानमंत्री मोदी भारत को और आगे ले जाने के लिए तीसरी बार शपथ लेंगे. मेरी ओर से उन्हें शुभकामनाएं.''

मध्य प्रदेश में मिली जीत ने बीजेपी की दिलाई राहत
मध्य प्रदेश में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है. 2019 में इसने राज्य की 28 लोकसभा सीटें जीती थीं लेकिन इस बार इसने छिंदवाड़ा की सीट भी जीत ली और सभी 29 सीटें अपने नाम कर लीं. यहां पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान 8 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीते हैं तो वहीं बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 10 साल के बाद गुना में जीत का स्वाद चखा है.

जबकि कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह लगातार दूसरी बार चुनाव हार गए हैं. मध्य प्रदेश की जीत बीजेपी के लिए बड़ी राहत लेकर आई है क्योंकि राजस्थान, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल समेत कुछ राज्यों में बीजेपी की सीटें काफी कम हो गई हैं. 

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में कांग्रेस की हार पर दिल्ली में मंथन, दल-बदल की स्थिति पर होगी चर्चा, हर सीट पर मिली थी हार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget