एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बदला X का बायो, नाम के आगे लिखा 'मोदी का परिवार'

Mohan Yadav Modi Ka Parivaar Bio: अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा समेत अब राज्य स्तर पर भी बीजेपी के बड़े नेता अपना एक्स बायो बदल रहे हैं और अपने नाम के आगे 'मोदी का परिवार' जोड़ रहे हैं.

Modi Ka Parivar: परिवार की बात करते हुए आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने पीएम मोदी पर हमला किया, जिसका जवाब बीजेपी ने अलग अंदाज में दिया है. लालू यादव ने कहा था कि पीएम मोदी का कोई परिवार नहीं है. इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया नारा ही दे दिया. उन्होंने कहा, "पूरा देश ही मेरा परिवार है".

इसके बाद से बीजेपी नेताओं ने एक नया अभियान शुरू कर दिया. गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पहले ट्विटर) पर बायो बदल लिया है. उन्होंने अपने नाम के आगे (मोदी का परिवार) जोड़ लिया. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी अपना एक्स बायो चेंज किया.

क्या कहा था लालू यादव ने?
गौरतलब है कि बीते रविवार 3 मार्च को आरजेडी की रैली में लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया था. उन्होंने प्रधानमंत्री की मां का जिक्र करते हुए कहा कि उनके निधन पर पीएम ने बाल और दाढ़ी नहीं बनवाए. लालू यादव ना कहा, 'मोदी क्या है? मोदी के पास कोई परिवार नहीं है. संतान होने वाले लोगों को बोलते हैं कि परिवारवाद है, परिवार के लिए लड़ रहे हैं.' लालू यादव की इस टिप्पणी का पीएम मोदी ने तेलंगाना में जवाब दिया. 

सोमवार 4 मार्च को तेलंगाना के आहिलाबाद में प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा के दौरान लालू प्रसाद यादव को जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'विपक्षी कहते हैं मेरा कोई परिवार नहीं, लेकिन सच यह है कि यह पूरा देश ही मेरा परिवार है. देश का हर गरीब मेरे परिवार का सदस्य है. जिसका कोई नहीं, उसका मोदी है.'

खास बात यह है कि अब बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव से पहले इसे बड़ा मुद्दा बना सकती है. ऐसा भी संभव 'मोदी का परिवार' नारे को पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जोर-शोर से पब्लिक तक पहुंचाएं.

यह भी पढ़ें: Modi Ka Parivar: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने X पर बदला बायो, नाम के साथ लिखा 'मोदी का परिवार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget