एक्सप्लोरर

MP News: एमपी में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का हुआ शुभारंभ, दिव्यांगों को दिए गए कृत्रिम उपकरण

Bhopal News: इस अवसर पर 53 ग्राम पंचायतों में रक्तदान और अंगदान शिविर लगाए गए. इसके अलावा बड़ी संख्या में पौधारोपण किया गया. दिव्यांगों को व्हीलचेयर व मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरित की गईं.

Bhopal News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के जन्म दिवस पर आज शनिवार 17 सितंबर से जिले में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान (Chief Minister public service campaign ) की शुरुआत मॉडल स्कूल में दिव्यांगजनों (Disabled) को कृत्रिम उपकरणों के वितरण के लिये शिविर आयोजित कर की गई. केंद्र शासन के सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय द्वारा जिला प्रशासन और कृत्रिम अंग निर्माण केंद्र ( एलिम्को) के सहयोग से आयोजित इस शिविर में सात दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, तीन दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, दो दिव्यांगजनों को सीपी चेयर, एक दिव्यांगजन को हियरिंग एड तथा दस दिव्यांगजनों को वैशाखी प्रदान की गई.

रक्तदान शिविर के साथ किया गया पौधारोपण
केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का शत प्रतिशत हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस से आयोजित किये जा रहे मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में आज पहले दिन जिले की 53 ग्राम पंचायतों में हितलाभ वितरण शिविरों का आयोजन किया गया है. जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाये जा रहे हैं. इसके साथ ही अभियान के पहले दिन आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में निजी एवं सामुदायिक भूमि पर पौधारोपण भी किया जा रहा है.

दिव्यांगजनों को वितरित किये गए  निरामय स्वास्थ्य बीमा कार्ड 
शिविर में दिव्यांगजनों को निरामय स्वास्थ्य बीमा कार्ड भी वितरित किये गये. शिविर का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर दिव्यांग बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये. मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र जामदार, विद्यायक अशोक रोहाणी, विधायक विनय सक्सेना, आयुक्त निःशक्तजन मध्यप्रदेश संदीप रजक, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, सीईओ जिला पंचायत डॉ. सलोनी सिडाना, समाज सेवी मिताली बनर्जी, प्रभारी सयुंक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण आशीष दीक्षित, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी तथा निःशक्तजनों की सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहीं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी भी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें:

Indore News: इंदौर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज का आगाज, पहले दिन मैचों पर बारिश फेर सकती है पानी, भारत का इस देश से मुकाबला

PM Modi Birthday: 'आज मैं मां के पास नहीं जा सका लेकिन...' जन्मदिन पर माता हीराबेन से मिलने नहीं जा सके प्रधानमंत्री तो कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget