एक्सप्लोरर

MP: छिंदवाड़ा में दहेज की लालच ने ली एक और बेटी की जान, सगाई के बाद युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में क्या लिखा?

MP Dowry Case: छिंदवाड़ा में विवाह की तैयारी कर रही स्वाति ने दहेज की लगातार मांग और प्रताड़ना से टूटकर आत्महत्या कर ली. उसने सुसाइड नोट में मंगेतर और उसके परिवार के 2 सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

MP Dowry News: छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव के पंचायत दातलावादी से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है. 22 साल की युवती स्वाति, जो हाल ही में सगाई के बाद विवाह की तैयारियों में लगी थी, दहेज के दबाव से तंग आकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

परिजनों के अनुसार, स्वाति के मंगेतर शशी शेखर और उसके परिवार के 2 अन्य सदस्य लगातार दहेज में नगदी और अन्य सामान की मांग कर रहे थे. इसी कारण मानसिक और भावनात्मक प्रताड़ना से जूझती स्वाति ने यह कठोर कदम उठाया. मृतका के छोड़े गए सुसाइड नोट में उसने दहेज को लेकर हो रही प्रताड़ना का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है.

'लगातार हो रही मांगों और धमकियों से टूट चुकी थी'

स्वाति ने नोट में लिखा कि वह लगातार हो रही मांगों और धमकियों से टूट चुकी थी और अब इसे और नहीं सह सकती. घटना की सूचना पर जुन्नारदेव पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शशी शेखर और 2 अन्य आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी नागपुर जिले के सावनेर का रहने वाला बताया गया है.

स्वाति की मौत से उसका परिवार गहरे शोक में डूबा है. पिता ने कहा, “हमारी बेटी ने कभी किसी का बुरा नहीं किया, उसके साथ यह सब क्यों हुआ?” परिवार के सदस्यों ने कहा कि मंगेतर शशी शेखर स्वाति से दहेज के नाम पर पैसों की मांग कर रहे थे. फोन पर दबाव बनाकर अधिक पैसे और सामान की मांग ने स्वाति को मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया था.

दहेज के खिलाफ सख्त कानूनों की मांग 

गांव में दहेज प्रथा के खिलाफ रोष और आक्रोश है. ग्रामीणों ने इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने की मांग की है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया है. साथ ही सामाजिक संगठनों ने भी इस घटना की निंदा करते हुए दहेज के खिलाफ सख्त कानूनों की प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की है.

Input By : सचिन पांडेय
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget