एक्सप्लोरर

MP: 'गृहनगर में नहीं बचा सके कांग्रेस की हार', निकाय उपचुनाव नतीजों पर मंत्री भूपेंद्र सिंह का कमलनाथ पर तंज

Chhindwara News: मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जनता ने सिर्फ विकास पर मुहर लगाई. विकास का समर्थन किया. कांग्रेस जिस तरह से झूठे वादे और गुमराह करने वाली बयानबाजी कर रही है उसका जनता ने जवाब दिया है.

MP Politics : मध्य प्रदेश में नगरीय निकायों के उपचुनाव के नतीजों से बीजेपी खुश नजर आ रही है. खासतौर से पूर्व सीएम कमलनाथ के गृह जिला के छिंदवाड़ा नगर निगम में एक वार्ड के उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सैंडी सिंह चौहान की जीत की वजह से. विधानसभा चुनाव के पहले आए इन नतीजों को बीजेपी शिवराज सरकार की सफलता बता रही है. प्रदेश की 13 वार्ड के उपचुनाव में 7 पर बीजेपी और छह पर कांग्रेस जीती है. 

कांग्रेस की पोल खुल गई
नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नतीजों पर कहा कि  विधानसभा चुनावों के पूर्व आए इस चुनाव परिणाम से स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कल्याणकारी योजनाएं और बीजेपी की नीतियों से हो रहे विकास के प्रति प्रदेश की जनता का व्यापक समर्थन है. इन परिणामों से कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ और झूठे वादों की भी पोल खुल गई है. मंत्री  ने कहा है कि विधानसभा चुनावों के पूर्व आए इस चुनाव परिणाम से कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ की भी पोल खुल गई. 

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जनता ने सिर्फ विकास पर मुहर लगाई है. विकास का समर्थन किया है. कांग्रेस जिस तरह से झूठे वादे और गुमराह करने वाली बयानबाजी कर रही है. उसका भी जनता ने जवाब दिया है. मंत्री  ने कहा कि कमलनाथ जी अपने गृह  क्षेत्र में भी कांग्रेस की पराजय नहीं रोक पाए, जहां उनको मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करते हुए कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था. 

विधानसभा में मिली एक तरफा जीत
नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र  सागर जिले की खुरई विधानसभा क्षेत्र की बांदरी नगर परिषद के वार्ड क्र 10 के नगरीय निकाय उपचुनाव में बीजेपी की एकतरफा जीत हुई है. यहां बीजेपी प्रत्याशी पुष्पेंद्र महेश यादव ने 791 वोट के भारी अंतर से कांग्रेस के प्रत्याशी को हराया है. बीजेपी को 887 वोट मिले जबकि कांग्रेस को सिर्फ 96 वोट मिल सके. बांदरी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 10 में कांग्रेस ने बड़ी मेहनत करके अपना प्रत्याशी ढूंढ़ कर चुनाव में खड़ा किया था. 

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नहीं किया था प्रचार
मंत्री भूपेंद्र सिंह  ने कहा कि कांग्रेस के इस प्रत्याशी के पक्ष में जिले और प्रदेश स्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों ने बांदरी के वार्ड में पहुंच कर चुनाव प्रचार किया था. जबकि मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह एक बार भी इस चुनाव में प्रचार के लिए नहीं गये थे. बांदरी के मतदाताओं और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने यह चुनाव लड़ा और कांग्रेस को इतनी बुरी तरह हराया कि कांग्रेस को जमानत बचाना भारी पड़ा. सागर जिले की एक और बिलहरा नगर परिषद के  वार्ड क्रमांक 1  के पार्षद पद के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कमलेश सौर ने चुनाव जीता  है.

ये भी पढ़ें: MP Top 5 News Headlines: कर्नाटक सरकार के किस फैसले से गरमाई है मध्य प्रदेश की राजनीति, एमपी की टॉप 5 खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget