एक्सप्लोरर

MP: छिंदवाड़ा में ड्यूटी से घर लौटते समय ASI सौरभ राजपूत की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

MP News: छिंदवाड़ा में ड्यूटी पूरी कर लौट रहे एएसआई सौरभ राजपूत की चंदनगांव में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर फरार हो गया और पुलिस जांच में जुटी है.

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में ड्यूटी पर तैनात एएसआई सौरभ राजपूत (Saurabh Rajput) की 14 सितंबर रात दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. पुलिस के अनुसार वे ड्यूटी के बाद दोस्तों के साथ बाहर खाने पर गए थे. खाना खाने के बाद अपने घर की ओर रवाना हो गए. 

इस दौरान जब चंदनगांव इलाके में पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद उनकी मौत हो गई और चालक मौके से फरार हो गया. 

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई. वाहन चालक बिना रुके फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और शव को जिला अस्पताल पहुंचाया.घटना से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सौरभ राजपूत की उम्र अभी कम थी और वे अपने परिवार के साथ छिंदवाड़ा में ही रह रहे थे. उनके पीछे पत्नी और तीन साल की मासूम बेटी है. इस हादसे के बाद परिवार काफी गहरे सदमे में है और पुलिस महकमे के साथ-साथ स्थानीय लोग भी संवेदना जता रहे हैं. साथ काम करने वाले पुलिसकर्मी भी उनकी ईमानदार और समर्पित सेवा को याद कर भावुक हो रहे हैं. साथी पुलिसकर्मी ने बताया कि वे काम के प्रति काफी सच्चे और दृढ़ रहे थे.

पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई

इस मामले में पुलिस जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश के लिए अलग अलग स्रोत खंगाले जा रहे हैं. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी का पता लगाया जा सके.

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि दोषी को जल्द पकड़ा जाएगा और कड़ी कार्रवाई होगी. इस घटना के बाद से आम लोगों में भी डर का माहौल बढ़ गया है. कई लोग किसी भी समय सड़क पार करते हैं लेकिन इस तरह कि दुर्घटना के बाद लोगों की भी सतर्कता भी जरूरी है. साथ ही वाहन चालकों को भी ध्यान देने की जरूरत है. उनकी एक गलती किसी के परिवार का सब कुछ एक पल में छीन सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget