एक्सप्लोरर

Chhindwara: होमवर्क से बचने के लिए छठी के बच्चे ने रची किडनैपिंग की झूठी कहानी, ट्रेन में बैठकर हुआ फरार

Chhindwara News: बच्चे की किडनैपिंग की बात सुनकर जीआरपी ने जुन्नारदेव पुलिस से संपर्क किया और उसके परिजनों को छिंदवाड़ा बुलाया. इसके बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए और सच्चाई सामने आ गई.

Chhindwara News: आज कल के बच्चे इतने शातिर हो गए हैं, जिसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में 6वीं क्लास के एक बच्चे ने होमवर्क से बचने के लिए खुद की किडनैपिंग की झूठी कहानी रच डाली. इतना ही नहीं, खुद ट्रेन में सवार होकर जुन्नारदेव से छिंदवाड़ा पहुंच गया. लगभग 4 घंटे तक उसके परिजन और पुलिस स्टाफ परेशान होता रहा, लेकिन बाद में  पूरा मामला सामने आ गया. इसके बाद परिजनों ने और पुलिस स्टाफ ने राहत की सांस ली.

दरअसल, जुन्नारदेव के अरविंद स्कूल में पढ़ने वाला 12 साल का छात्र मोहम्मद अनस 2 दिन पहले अपने स्कूल से अचानक गायब हो गया था, जो छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन ट्रेन में सवार होकर पहुंच गया. इस दौरान उसी के मोहल्ले में रहने वाले उमेश ने जब उसे यहां रेलवे स्टेशन में अकेला देखा तो उससे जानकारी ली कि वह यहां कैसे आया? इसके बाद उसने अपना अपहरण होने की झूठी कहानी गढ़ते हुए यह बता दिया कि दो नकाबपोश उसे अगवा कर कर ले जा रहे थे और वह जान बचाने के लिए भागकर ट्रेन में सवार हो गया और छिंदवाड़ा आ गया.

एक पल के लिए उमेश ने इसे सच्ची घटना मानते हुए तत्काल जीआरपी पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद जीआऱपी ने जुन्नारदेव पुलिस से संपर्क किया और उसके परिजनों को छिंदवाड़ा बुलाकर मासूम बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया. 

टॉयलेट से अगवा होने की कही थी बात
दरअसल, बच्चे का कहना था कि वह स्कूल में टॉयलेट के लिए गया था, जहां दो नकाबपोशों ने उसे अगवा कर लिया और ट्रेन में अपने साथ जबरन बैतूल की तरफ ले जाने लगे. तभी अचानक वह चकमा देकर भाग गया और दूसरी ट्रेन में बैठकर छिंदवाड़ा पहुंच गया. 

सीसीटीवी खंगाले तो सामने आ गई सच्चाई
टीआई बृजेश मिश्रा के मुताबिक उन्होंने तत्काल स्कूल पहुंचकर पूछताछ की बाद में रेलवे स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो वह अकेला ही ट्रेन में बैठते नजर आया, जिसके बाद मासूम बच्चे का झूठ पकड़ा गया और सारी कहानी फर्जी निकली.

होमवर्क के डर से हो गया था गायब
पुलिस के मुताबिक बच्चे ने होमवर्क नहीं किया था, ऐसे मुंह से डर था कि स्कूल में कहीं शिक्षक उसकी पिटाई ना कर दें जिसके कारण वह अचानक स्कूल से भाग गया और जाकर रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन में सवार होकर छिंदवाड़ा पहुंच गया.

यह भी पढ़ें: Betul Borewell Update: तन्मय के रेस्क्यू ऑपरेशन को बीते 62 घंटे, अभी भी 2 फीट की खुदाई बाकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget