एक्सप्लोरर

MP: छतरपुर में सरकारी कर्मचारी ने मंच पर महिला कलाकार से की अश्लील हरकत, पालिकाध्यक्ष ने कही ये बात

Chhatarpur Municipality Viral Video: जलबिहार मेले में कार्यक्रम के दौरान ही मंच पर ही छतरपुर नगर पालिका के एक कर्मचारी की ओर से महिला कलाकार के साथ अश्लील हरकत की गई. यह हरकत मोबाइल में कैद हो गई.

Chhatarpur Municipality Viral Video: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर नगर पालिका (Chhatarpur Nagar Palika) के एक कर्मचारी का वीडियो बीते दिनों से जमकर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में मनचले नपाकर्मी की अश्लील हरकत नजर आ रही है. हालांकि, मामले को बढ़ता देख नपा प्रशासन अलर्ट हो गया है और मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रहा है. दरअसल छतरपुर नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर में जलबिहार मेले का आयोजन किया जा रहा है. मेले में हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं. बीते दिन मेले में बुंदेलखंड लोक नृत्य का आयोजन किया गया. इस मंच पर बुंदेलखंड (Bundelkhand) के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी.
 
इन प्रस्तुतियों की सैकड़ों की संख्या में लोगों ने देखा और सराहा. हालांकि, इस कार्यक्रम के दौरान ही मंच पर एक अश्लील हरकत हो गई. छतरपुर नगर पालिका के एक कर्मचारी की ओर से महिला कलाकार के साथ अश्लील हरकत की गई. यह अश्लील हरकत मोबाइल में कैद हो गई. इसका वीडियो कुछ दिनों से जमकर वायरल हो रहा है. वहीं मामले को बढ़ता देख अब नगर पालिका प्रशासन इसे दबाने का प्रयास कर रहा है.
 
 
आरोपी कर्मचारी पर करेंगे कार्रवाई: नगरपालिका अध्यक्ष
 
इस कार्यक्रम के शुभारंभ के पहले नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया और नगरपालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया भी मौजूद थे. कार्यक्रम शुरू होते ही कार्यक्रम कर्मचारियों के भरोसे छोड़कर चले गए थे. इसके बाद कर्मचारियों ने खुलेआम मनमानी की थी. नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया ने कहा, "स्टेज पर चढ़कर इस तरह की हरकत हुई है तो यह बहुत गलत बात है. मैंने कार्यक्रम की शुरुआत में ही मंच से कहा था कि व्यवस्था बनाकर रखें. यदि किसी कर्मचारी ने इस तरह की हरकत की है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी. सांस्कृतिक कार्यक्रम मर्यादा का ध्यान रखते हुए ही होने चाहिए. हम इस पर बिल्कुल कार्रवाई करेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget