एक्सप्लोरर

बुधनी में मचेगा घमासान, एक सीट पर टिकट के लिए उम्मीदवारों की भरमार, जानें कौन-कौन है दावेदार?

Budhni Bypolls 2024: बीजेपी में बुधनी सीट पर विधायक बनने की चाह रखने वालों की भरमार है. हर नेता अपने आपको शिवराज सिंह चौहान का करीबी मानता है और टिकट की डिमांड कर रहा है. 

Budhni Bypolls 2024: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बुदनी विधानसभा सीट से विधायक रहे शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को विधायकी पद से इस्तीफा दिया. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने बुधनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों से भावुक अपील भी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

इधर शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफा देने के बाद अब बुधनी विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होंगे, जिसके लिए जल्द ही घमासान मचना शुरू होगा. 

कांग्रेस ने पहले ही शुरू की तैयारी
शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे से पहले ही कांग्रेस ने बुधनी सीट पर उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी थीं. कांग्रेस ने इसके लिए पूर्व मंत्री और राद्यौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह और इछावर से पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल को प्रभारी बनाया है. ये दोनों नेता बुधनी विधानसभा के लिए योग्य और जीताऊ उम्मीदवार तलाशेंगे. प्रभारी बनने के बाद जयवर्धन सिंह ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र का दौरा भी किया. 

वहीं, बीजेपी ने फिलहाल अभी तैयारी की शुरुआत नहीं की है. हालांकि बीजेपी में बुधनी सीट पर विधायक बनने की चाह रखने वालों की भरमार है. हर नेता अपने आपको शिवराज सिंह चौहान का करीबी मानता है. बुधनी के संभावित उम्मीदवारों में शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान और बेटे कार्तिकेय चौहान भी शामिल हैं. इसके अलावा, रवि मालवीय, रघुनाथ भाटी, गोपाल तिवारी, राजेंद्र राजपूत, विनय भार्गव  और गुरुप्रसाद भार्गव भी टिकट की डिमांड कर रहे हैं.

शिवराज सिंह चौहान की भावुक अपील
केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद सोमवार को शिवराज सिंह चौहान ने विधायकी पद से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफा देने के बाद सांसद शिवराज ने फेसबुक अकाउंट पर भावुक वीडियो अपलोड किया, जिसमें वह कहते सुनाई दे रहे हैं, "मैं बहुत भावुक हूं, मैंने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया है. मैं बुधनी से विधायक था और बुधनी विधानसभा क्षेत्र की जनता मेरे रोम-रोम में रमती है. मेरी हर सांस में बसती है."

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा, "मैंने बुधनी से ही अपना सार्वजनिक जीवन प्रारंभ किया था. बचपन से ही आंदोलन और फिर जनता का प्यार लगातार मिलता चला गया. इसी बुधनी विधानसभा क्षेत्र से मैं 6 बार विधायक रहा. सांसद के चुनाव में भी 6 बार इस जनता ने भारी बहुमत से मुझे जिताया. पिछला विधानसभा का चुनाव मैं रिकार्ड 1 लाख 5 हजार वोटों से जीता था और अब लोकसभा में इसी जनता ने 1 लाख 46 हजार वोटों से जिताया है. इस जनता की सेवा मैंने पूरे मन से की है. जनता की सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा है और इस जनता ने भी मुझे भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया है. जनता के इस प्यार पर मेरा पूरा जीवन न्यौछावर है और अपनी संपूर्ण क्षमता के साथ मैं जनता की सेवा में लगा रहूंगा. अपने प्राणों से प्रिय जनता को बारंबार प्रणाम."

यह भी पढ़ें: मंडला: गोमांस मिलने के बाद सिर्फ 11 घरों पर चला बुलडोजर, बचे 16 अवैध मकानों पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget