एक्सप्लोरर

MP Politics: चुनावी राज्य में गेम्स के सहारे सियासत! आज से BJYM शुरू करेगा 'खेलेगा मध्य प्रदेश अभियान'

भारतीय जनता युवा मोर्चा स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर खेलेगा मध्य प्रदेश (Khelega MP Abhiyan) अभियान की शुरुआत करने जा रही है. ये अभियान 12 जनवरी से शुरू होकर 27 जनवरी तक चलेगा.

Khelega Madhya Pradesh Abhiyan: मध्य प्रदेश में बढ़ती युवा मतदाताओं की संख्या को देखते हुए अब भारतीय जनता पार्टी का पूरा फोकस ही युवाओं पर आकर केन्द्रित हो गया है. अब तक प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और उनके पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान युवाओं पर अपना फोकस कर रहे थे, लेकिन अब इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार भी जुड़ गए हैं.

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर खेलेगा मध्य प्रदेश अभियान की शुरुआत करने जा रही है. अभियान का शुभारंभ राजधानी भोपाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा द्वारा किया जाएगा. 

आयोजन को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी. प्रदेश अध्यक्ष पंवार ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 12 जनवरी से 21 जनवरी तक खेलेगा मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी. जिसमें खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, व्हालीवाल, फुटबाल, कुश्ती, सतोलिया, कलाई की कुश्ती खेल आयोजित होंगे. BJYM प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने 11 जनवरी को अभियान का थीम सांग, टीर्शर्ट, लोगो, कैप लांच किया है.
 
इस तरह होगा आयोजन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने बताया कि खेलेगा मध्यप्रदेश अभियान की शुरुआत 12 जनवरी से की जाएगी. इसके अंतर्गत 20 जनवरी तक प्रत्येक मंडल केन्द्रों पर पंचायत व वार्ड स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. 21 जनवरी से 24 जनवरी तक मंडल स्तर पर विजेता टीमों का विधानसभा स्तर पर मुकाबला भी होगा. 25 से 27 जनवरी तक जिला स्तर पर विधानसभा स्तर की विजेता टीमों का जिला केन्द्रों पर मुकाबला होगा. जिले की विजेता टीमों को सर्टिफिकेट, ट्रेकशूट एवं शील्ड से सम्मानित किया जाएगा. 

एक हजार स्थानों पर मैराथन दौड़

BJYM प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के 1070 मंडलों में तय किया है कि एक हजार से अधिक स्थानों पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के साथी एक मैराथन करके दौड़ेंगे. उसमें अलग-अलग स्थानों पर जनप्रतिनिधि और हमारे नेता उपस्थित रहेंगे. भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा जी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे. इस प्रकार हम पूरे मध्य प्रदेश की धरा पर खेलेगा मप्र का एक बड़ा अभियान प्रारंभ करेंगे जो आज 12 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक मध्य प्रदेश में होगा. 

इन खेलों का होगा आयोजन

BJYM प्रदेश अध्यक्ष पंवार के मुताबिक खेलेगा मप्र अभियान अंतर्गत खो-खो, कबड्डी, कुश्ती, क्रिकेट, व्हालीवाल, फुटबाल के अन्य पारम्परिक खेल जैसे सतोलिया, रस्सा कसी, रेस रेसलिंग, कलाई की कुश्ती, साइकिलिंग ऐसे अनेक खेलों का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कराया जाएगा. हमने यह तय किया है कि इन खेलों को हम पंचायत स्तर की पहले हमारी टीमें होंगी, जो पंचायत और वार्ड की टीमें होंगी, यह टीमें मिलकर 12 जनवरी से इस कार्यक्रम को लांच करेंगी और 14 जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक पंचायतें की टीमें मंडलों पर खेलेंगी, उसके बाद 21 तारीख से मंडलों की टीम विधानसभा स्तर पर खेलेगी. उसके बाद 24 तारीख से जिला स्तर पर इसका आयोजन होगा और 27 जनवरी आयोजन के समाप्त होने पर जिले से आई टीमों को मप्र स्तर पर उसका एक साथ समापन का कार्यक्रम करेंगे और इस प्रकार से मध्य प्रदेश में हमारे युवा साथी जुड़ेंगे.

 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
Embed widget