एक्सप्लोरर

BJP पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर का ऑपरेशन सिंदूर बड़ा बयान- 'पाकिस्तान से आतंकी नहीं मुसलमान आए और...'

Pragya Thakur News: प्रज्ञा ठाकुर ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि पाकिस्तान से आतंकी नहीं, बल्कि मुसलमान आए थे और यहां हिन्दुओं की हत्या की. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को हिंदुत्व का प्रतीक बताया.

Pragya Thakur Controversial Statement: अपने बयानों से विवादों में रहने वालीं बीजेपी की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर ऐसी बात कह दी है, जो चर्चा का विषय बन गई है. पहलगाम आतंकी हमले में धर्म पूछ कर लोगों की हत्या के बदले में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर प्रज्ञा ठाकुर ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, "आतंकियों ने नहीं, सीधी सी बात है कि पाकिस्तान से मुस्लिम आए और नाम और धर्म पूछकर हिन्दुओं को मार दिया."

न्यूज एजेंसी एएनएआई से बात करते हुए पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, "मुस्लिम ने हिन्दुओं पर गोलियां बरसाईं और उनकी हत्या की. इसलिए ऑपरेशन सिंदूर हिन्दुत्व का प्रतीक है. सिन्दूर हिन्दुओं में सुहाग का प्रतीक माना जाता है. पाकिस्तान से आए लोगों ने पहलगाम में महिलाओं के सुहाग को उजाड़ दिया, इसलिए इसका नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा गया. पाकिस्तान और मुसलमानों ने हमारी भावनाओं को आहत किया है."

प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा, ''यह बहुत ही वीभत्स और हृदयविदारक घटना है. जिन लोगों ने हत्याएं की हैं, उनको भारत नहीं छोड़ेगा. उस देश को भारत नहीं छोड़ेगा, जहां से ये पनपते और पलते हैं."

'पाकिस्तान में सभी आतंकी हैं'- प्रज्ञा ठाकुर
पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, "यह बात सत्य है कि पाकिस्तान में सभी आतंकी हैं. चाहे उनकी सेना हो, चाहे मुख्यमंत्री हों या प्रधानमंत्री हों, सभी आतंकवादी हैं. इसलिए उनको आतंकवादी कह सकते हैं, लेकिन ये भारत में मुसलमान बनकर आए थे और हिन्दुओं को धर्म पूछकर मारा. मुसलमानों को नहीं मारा. ये तय कर के आए थे. अगर किसी ने झूठ कह दिया कि हम मुसलमान हैं, तो उनसे कलमा पढ़ने के लिए बोला. नहीं पढ़ पाए तो उन्हें मार दिया गया."

उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती पर प्रज्ञा ठाकुर
आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा था केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य के पास नहीं बल्कि उप राज्यपाल के पास होती है. इसपर बीजेपी नेता प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, "उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ऐसे लोग हैं जो कभी नहीं चाहते कि अनुच्छेद-370 हटाया जाए. महबूबा मुफ्ती ने कहा भी था कि अगर 370 हटाई गई तो खून की नदियां बह जाएंगी. इन लोगों के रहते हुए कश्मीर में कभी शांति स्थापित नहीं हो सकती."

 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget