एक्सप्लोरर

Jabalpur में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, बताई ये खास बात

MP News: जबलपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ खास बैठक की. उन्होंने इस मौके पर कहा कि कार्यकर्ता टिफिन लेकर आये और साथ बैठकर खाना खाएं, इससे एकजुटता बढ़ेगी.

JP Nadda In Jabalpur: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में भारतीय जनता पार्टी में सबसे ऊंचे पद पर बैठे कार्यकर्ता ने सबसे निचली पायदान के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करके एक अनोखी पहल की है. बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने जबलपुर में अपने कार्यक्रमों की शुरुआत बूथ समिति की बैठक से की और उन्हें पार्टी की जीत का मंत्र दिया. इस बैठक को पंचायत और नगरीय निकाय के साथ 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

एक साथ बैठकर खाना खाएं कार्यकर्ता- जेपी नड्डा

जबलपुर के कैंट विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 106 पर आयोजित इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और जबलपुर के सांसद राकेश सिंह मौजूद रहे. बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने बूथ कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और कहा कि अगर कार्यकर्ताओं में एकजुटता बढ़ानी है तो वे घर से टिफिन लेकर आए और एक साथ खाना खाएं. इसके साथ उन्होंने 70 और 18 साल का फार्मूला भी कार्यकर्ताओं को बताया है. जेपी नड्डा ने कहा कि 70 साल और 18 साल के कार्यकर्ताओं की फेहरिस्त तैयार की जाए. 18 साल के कार्यकर्ताओं का स्वागत करें और 70 साल के कार्यकर्ताओं से संवाद करें. नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर राजनीति में आपको खुद का काम करने में खुशी मिलती है तो यही आप का सबसे बड़ा सर्टिफिकेट है.


Jabalpur में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, बताई ये खास बात

Watch : कांग्रेस विधायक ने सुपरवाइजर को जूते से पीटा, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को बता चुके हैं डोकरा

जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मूलमंत्र

बूथ समिति की बैठक के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बूथ मजबूत तो सब मजबूत और यही हमारा मूल मंत्र है. वहीं कैंट क्षेत्र के विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि बैठक में कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा चुनाव जीतने का मूल मंत्र दिया गया.

Jabalpur News: जबलपुर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिया यह संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget