एक्सप्लोरर

MP Bypolls: सतना से बीजेपी सांसद गणेश सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

Madhya Pradesh Bypolls News: मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए बुधवार को चुनाव प्रचार थम चुका है. ऐसे में कोई भी बाहरी व्यक्ति संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में नहीं रह सकता.

Madhya Pradesh Bypolls: मध्य प्रदेश के सतना संसदीय क्षेत्र के बीजेपी सांसद गणेश सिंह के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. सांसद पर आरोप है कि चुनाव प्रचार थमने के बाद वे अपने साथियों के साथ रैगांव विधानसभा में प्रचार कर रहे थे. मिली जानकारी के अनुसार, रैगांव विधानसभा क्षेत्र में उप-चुनाव हो रहा है और वहां 30 अक्टूबर को मतदान होना है, यहां बुधवार को चुनाव प्रचार थम चुका है, इस लिहाज से कोई भी बाहरी व्यक्ति संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में नहीं रह सकता.

रैगांव के नागौद थाना क्षेत्र के सितपुरा में संजय मिश्रा के घर में सांसद गणेश सिंह के आने की खबर कांग्रेस उम्मीदवार कल्पना वर्मा को लगी तो वे अपने साथियों के साथ वहां जा पहुंची. जहां उनकी सांसद और उनके समर्थकों से बहस भी हुई. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस मामले के सामने आने के बाद जांच की गई, जिसमें सांसद की मौजूदगी संबंधित गांव में प्रमाणित हुई. उसके बाद निर्वाचन कार्य में लगे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपयंत्री शेखर सेन ने नागौद थाने में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है. पुलिस थाने में दी गई शिकायत में सेन ने बताया है कि चुनाव प्रचार थमने के बाद सांसद गणेश सिंह उनके पीए राहुल सिंह और शैलेंद्र सिंह गुरुवार की दोपहर को रैगांव के संजय मिश्रा के घर में मौजूदगी पाई गई है. जो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम का उल्लंघन है. इस शिकायत पर पुलिस ने सांसद और उनके साथियों के खिलाफ भादवि की धारा 188 व 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है.

अगले साल होने वाले MCD चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस की कार्यकारिणी समिति गठित, इन नेताओं को मिली जगह

जब दिल्ली हाई कोर्ट ने यूपी पुलिस को फटकारते हुए कहा- 'दिल्ली में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget