एक्सप्लोरर

विवाद के बीच बड़ी खबर, छतरपुर में कर्नल सोफिया कुरैशी के चाचा के घर पहुंच गए BJP के नेता

Colonel Sofia Qureshi News: मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है. उन्होंने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी सगी बहन से भी ऊपर है.

मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के बाद बीजेपी के छतरपुर जिलाध्यक्ष ने कर्नल सोफिया कुरैशी के चाचा से मुलाकात की. नौगांव-शहर के चच्चा कॉलोनी स्थित कर्नल सोफिया कुरैशी के चाचा वली मोहम्मद कुरैशी के घर बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम पहुंचे. वली मोहम्मद कुरैशी बीएसएफ से रिटायर्ड हैं. 

कर्नल सोफिया कुरैशी के शौर्य की सराहना की

जिलाध्यक्ष चंद्रभान गौतम ने रिटायर्ड सैनिक कुरैशी से मुलाकात कर कर्नल सोफिया कुरैशी के शौर्य और पराक्रम की सराहना की. उन्होंने वन मंत्री विजय शाह के दिए बयान की निंदा करते हुए शर्मनाक बताया.

'बीजेपी का नेतृत्व बहुत संवेदनशील है'

गौतम ने कहा कि बीजेपी का नेतृत्व बहुत संवेदनशील है. अगर इस प्रकार की कोई भी घटना होती है तो उस घटना पर तत्काल जो उचित बातचीत होनी चाहिए, वो हमारी पार्टी करती है. उन्होंने कहा कि मामले को नेतृत्व ने संज्ञान में लिया है. उन्हें तत्काल इस बात के लिए आगाह किया गया है. 

'कर्नल सोफिया कुरैशी हमारे जिले की बेटी'

बीजेपी नेता ने कहा कि वो बहन इस देश की बेटी हैं. उनके पराक्रम को पूरा देश सेल्यूट करता है. उन्होंने हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काम किया, ये हमारे लिए गौरव की बात है. साथ ही हमारे लिए तो गौरव और अधिक है क्योंकि कर्नल सोफिया कुरैशी हमारे जिले की बेटी हैं. वो नौगांव में पली बढ़ी हैं. हमारे लिए गौरव का क्षण है कि कर्नल सोफिया हमारे देश के साथ ही हमारे जिले और हमारे शहर नौगांव की बेटी हैं.

मंत्री विजय शाह के खिलाफ दर्ज हुई FIR

विवादित बयान पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार (14 मई) की रात इंदौर के मानपुर थाने में मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया. कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए केस दर्ज करने के आदेश दिए थे. विजय शाह ने अपने बयान पर माफी मांगते हुए एक वीडियो जारी किया और कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी सगी बहन से भी ज्यादा सम्मानित हैं.

Input By : Manish Khariya
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget