एक्सप्लोरर

Jan Ashirwad Yatra: गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने MP में मांगा जनता का आशीर्वाद, यात्रा में 3 केंद्रीय मंत्री भी हुए शामिल

MP Elections: जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत 3 सितंबर से हुई थी. इस यात्रा में प्रतिदिन बीजेपी के राष्ट्रीय नेता शामिल हो रहे हैं. आज इसमें गोवा के मुख्यमंत्री सहित तीन केन्द्रीय मंत्री शामिल हुए.

BJP Jan Ashirwad Yatra: चुनावी साल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा जनता से आशीर्वाद मांगने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा (Jan Ashirwad Yatra) निकाली जा रही है. प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत 3 सितंबर से हुई थी. यात्रा को हरी झंडी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) द्वारा दिखाई गई थी. इस यात्रा में प्रतिदिन बीजेपी के राष्ट्रीय नेता शामिल हुए. आज निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा में गोवा (Goa) के मुख्यमंत्री सहित तीन केन्द्रीय मंत्री शामिल होकर जनता से आशीर्वाद मांगा.

भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही पहली विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा 11 सितंबर को सिंगरौली के जयंत से प्रारंभ हुई, जो बैड़न, माजन मोड़, परसोना, खुटार, रजमिलान, गजरा बहरा, सरई, बरका, रजनिहा, निवास, निगरी होते हुए मझौली पहुंची. यात्रा में केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, मप्र शासन के मंत्री भूपेन्द्र सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी शामिल हुए.

सिवनी जिले की मुगवानी से प्रारंभ होगी यात्रा
दूसरी महाकौशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा आज सिवनी जिले की मुगवानी से प्रारंभ हुई. यात्रा लखनबाड़ा, बम्होड़ी, सिवनी, बोरी, बरघाट होते हुए धारना पहुंची. यात्रा में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा साथ रहे. उन्होंने जनसभा और रथसभाओं को संबोधित किया. तीसरी इंदौर संभाग की यात्रा की शुरुआत आज यानी सोमवार को बड़वानी के राजपुर के खुरमपुरा से हुई. उसके उपरांत यात्रा खरगोन भगवानपुरा, राजपुर होते हुए सेंधवा विधानसभा पहुंची. यात्रा में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शामिल हुए.

इंदौर स्थित बीजेपी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए गोवा के सीएम  प्रमोद सावंत ने प्रदेश की शिवराज सरकार के कामों की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा "मुझे पता है यहां के हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बहुत ही अच्छा काम यहां पर करते आए हैं यहां भी खास तौर पर अंत्योदय तत्व पर काम चलता आया है." चौथी मालवा क्षेत्र की यात्रा आज सुबह पाटपाला घट्टिया विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुई. उसके बाद यात्रा ने ताजपुर फंटा, कायथा, लक्ष्मीपुरा, सुमराखेड़ा, तराना स्टेशन, बघेरा फंटा, तराना बायपास, इटावा होते हुए आगर मालवा में प्रवेश किया.

नरोत्तम मिश्रा भी यात्रा में शामिल
यात्रा में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया शामिल हुए. पांचवी ग्वालियर-चंबल संभाग की यात्रा आज दतिया के भांडेर से शुरू हुई. यात्रा इमलिया, दतिया, वीरपुर, इंदरगढ़, उचाड़, भदौना, गोराघाट, चांदपुर होते हुए डबरा पहुंची. यात्रा में केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार, मप्र शासन के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शामिल हुए. बता दें तीन सितंबर से शुरु हुईं बीजेपी की पांचों जन आशीर्वाद यात्रा राजधानी भोपाल पहुंचेंगी. 

यह यात्राएं 21 से 24 सितंबर के बीच राजधानी भोपाल पहुंच जाएंगी. राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी ने 25 सितंबर को कार्यकर्ता मुहाकुंभ का आयोजन किया है. इस आयोजन में बीजेपी ने 10 लाख से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ताओं को बुलाने का लक्ष्य रखा गया है. इस समागम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे.

MP News: इंदौर लगातार 6 बार स्वच्छता में अव्वल, नरोत्तम मिश्रा बोले- 'जिनके दिमाग में कचरा होता है, उन्हें...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget