एक्सप्लोरर

'अब तो नाम पूछना ही पड़ेगा', भोपाल में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने लगाए विवादित पोस्टर

Bhopal Posters on Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भोपाल में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने विवादित पोस्टर और बैनर लगाए हैं. इन पोस्टरों पर लिखा है कि अब तो नाम पूछना पड़ेगा.

Bhopal VHP Posters on Pahalgam Terror Attack: दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध देश भर में हो रहा है. इस बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिन्दू संगठनों ने कुछ ऐसे पोस्टर और बैनर लगा दिए हैं, जो विवादित हैं. विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने भोपाल में जो पोस्टर लगाए हैं, उनपर लिखा है- 'अब तो नाम पूछना पड़ेगा'.

दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले में धर्म पूछकर और कलमा पढ़ाकर निर्दोष लोगों को मारने की बात सामने आई थी. 26 लोगों को उनका धर्म पूछकर तब मार दिया गया, जब वे कलमा नहीं पढ़ सके. इसको लेकर भोपाल में भी आक्रोश जारी है. इस बीच भोपाल में लगे पोस्टर्स पर लिखा गया है- 'आदत डालिए नाम पूछने की, बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए अब तो नाम पूछना ही पड़ेगा.' 

भोपाल की सड़कों और चौराहों पर लगे इन पोस्टर्स के जरिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने आक्रोश जताया है. इस पोस्टर पर करनाल के विनय नरवाल और उनकी पत्नी की वह तस्वीर छपी है, जिसे देखकर सभी दहशत में आ गए थे. पहलगाम में जब आतंकियों ने विनय नरवाल को गोली मार दी थी और उनकी पत्नी उनके बगल में बैठी थीं, वह तस्वीर हिन्दू संगठनों ने अपने पोस्टर के लिए इस्तेमाल की है. 

भोपाल बंद का हुआ था आह्वान
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भोपाल में 26 तारीख को विरोध दर्ज करते हुए भोपाल बंद का आह्वान किया गया था. शनिवार को आधे दिन के लिए बाजार बंद रखा गया था और सड़कों पर सन्नाटा पसरा था. केवल आवश्यक सेवाएं ही जारी थीं. 

इससे पहले दिवाली पर भी बजरंग दल ने एक विवादित पोस्टर लगाया था जिसमें लिखा था कि त्योहार का सामान हिन्दू भाइयों से ही खरीदें. 'अपना त्योहार अपनों से व्यवहार' टैगलाइन देकर बजरंग दल ने पोस्टर पर लिखा था कि दीपावली का सामना उन्हीं से खरीदें जो आपकी खरीदी से दीपावली मना सकें.

 

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget