एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh: चाय बेचने वाले ने 12वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से किया हमला, जानें- क्या है पूरा मामला

Bhopal: भोपाल में स्कूटर सवार तीन लोगों ने 12वीं कक्षा के एक छात्र और उसके दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में छात्र को गंभीर चोटें आईं. वहीं पुलिस केस दर्ज कर इस मामले की जांच कर रही है.

Bhopal Crime News: भोपाल (Bhopal) के ऐशबाग इलाके में स्कूटर सवार तीन आरोपियों ने कथित तौर पर 12वीं कक्षा के एक छात्र और उसके दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में छात्र को गंभीर चोटें आईं. इसके बाद उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ऐशबाग पुलिस ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुकाबिक, घटना से कुछ दिन पहले मुख्य आरोपी ने छात्र पर आरोप लगाया था कि वो उसकी गर्लफ्रेंड के पास से गुजरा था. हालांकि, छात्र ने उसकी गर्लफ्रेंड को जानने से भी इनकार कर दिया था. पुलिस ने बताया कि आचार्य नरेंद्र देव नगर निवासी शिकायतकर्ता 18 वर्षीय शिवा सिंह भदौरिया 12वीं कक्षा का छात्र है. करीब तीन महीने पहले आकाश नाम के युवक ने सुभाष नगर के पास चाय की दुकान खोली थी, जहां शिवा अक्सर जाता रहता था. इसी दौरान दोनों एक दूसरे से परिचित हो गए.

ये है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि करीब एक महीने पहले जब शिवा, आकाश की दुकान के पास से गुजर रहा था तो उसने उसे फोन किया और उससे पूछा कि वह उसकी गर्लफ्रेंड के पास से क्यों गुजरा. शिवा ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वह तो उसकी गर्लफ्रेंड को जानता भी नहीं. इसके बाद जब शिवा और उसका दोस्त मॉन्टी सुभाष नगर में एक चाय की दुकान के पास से अप्सरा थिएटर की ओर जा रहे थे, तभी एक स्कूटर पर सवार तीन आरोपियों ने उन्हें रोक लिया. 

पुलिस के मताबिक, स्कूटर सवार और पीछे बैठे युवकों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे, जबकि आकाश उनके बीच में बैठा था. उनमें से एक ने पहले मॉन्टी पर चाकू से हमला किया, लेकिन वह तेजी से पीछे हट गया.  इसके बाद उसने शिवा पर चाकू से हमला कर दिया. शिवा झुक गया, लेकिन आकाश ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद आरोपी ने शिवा के दोनों पैरों में चाकू मार दिया. इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया. मॉन्टी ने शिवा को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. ऐशबाग पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है. 

ये भी पढ़ें- Madhya Pradesh: शिवराज सिंह चौहान पर दर्ज होगा मानहानि का केस, बीजेपी के इन दो नेताओं पर भी कसेगा कानूनी शिकंजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget