Bhopal News: भोपाल रेलवे स्टेशन को मिली बड़ी कामयाबी, वार्षिक पर्यावरण अवार्ड में हासिल किया पहला स्थान
MP News: मध्य प्रदेश वार्षिक पर्यावरण अवार्ड में भोपाल रेलवे स्टेशन ने पहला स्थान हासिल किया है. यह अवार्ड सीएम शिवराज ने प्रदान किया. पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए सराहनीय काम के लिए दिया गया.

Bhopal Railway Station: भोपाल रेलव स्टेशन (Bhopal Railway Station) को बड़ी कामयाबी मिली है. दरअसल मध्य प्रदेश वार्षिक पर्यावरण अवार्ड में भोपाल रेलवे स्टेशन ने पहला स्थान हासिल किया है. यह अवार्ड मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) द्वारा दिया जाता है. यह पुरस्कार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में भोपाल स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए विभिन्न सराहनीय कार्यों के लिये प्रदान किया. अधिकारियों ने यह भी बताया कि भोपाल संभाग में प्रायवरण संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है.
भोपाल रेलवे स्टेशन पर क्या सुविधाएं हैं
अधिकारियों ने बताया कि भोपाल स्टेशन पर स्थापित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए स्टेशन परिसर की नियमित सफाई, सभी प्लेटफार्मों से अपशिष्ट जल का उपचार, यात्री प्रतीक्षालय, विश्राम कक्ष और सेवा भवन आदि किया जाता है. इस संयंत्र की क्षमता प्रति दिन 10 लाख लीटर है, जिसके माध्यम से उपचारित पानी को फिर से संग्रहित किया जाता है और सभी प्लेटफार्मों को धोने और धोने योग्य एप्रन की धुलाई और विकसित उद्यानों आदि में पानी के उपयोग के लिए उपयोग किया जाता है. इस तरह से शुद्ध पेयजल की बचत होती है.
कितने सोलर पैनल लगाए गए हैं
भोपाल स्टेशन पर प्लेटफॉर्म के कवर ओवर शेड पर लगभग 700 सौर ऊर्जा पैनल लगाए गए हैं. जिससे प्रतिदिन 240 किलोवाट सौर ऊर्जा उत्पन्न होती है. जिसका उपयोग स्टेशन परिसर में प्रकाश और अन्य विद्युत उपकरण चलाने के लिए किया जाता है. इससे रेलवे को राजस्व बचाने के साथ-साथ पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद मिल रही है. भोपाल स्टेशन स्थित ईस्टर्न रेलवे कॉलोनी में वर्मी कम्पोस्ट जेनरेशन यूनिट का निर्माण किया गया है. जिससे हर पखवाड़े करीब 3 क्यूबिक मीटर कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है और रेलवे जोन में विकसित बगीचों, कार्यालयों में रखे गमलों और कॉलोनी निवासी रेल कर्मियों व अधिकारियों की जरूरत और उपलब्धता के अनुसार जैविक खाद का वितरण किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें:
Singrauli News: मां पर उठाया हाथ तो छोटे भाई को आया गुस्सा, बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला























