एक्सप्लोरर

भोपाल: पैगंबर मोहम्मद पर नरसिंहानंद की विवादित टिप्पणी का विरोध, मुस्लिम समाज ने कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

Yati Narsinghanand Saraswati: पैगंबर मोहम्मद के बारे में भड़काऊ टिप्पणी करने पर नरसिंहानंद के खिलाफ भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा.

Yati Narsinghanand Saraswati News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में महंत यति नरसिंहानंद द्वारा पैगबंद मोहम्मद पर दिए गए बयान को लेकर शनिवार (5 अक्तूबर) को  विरोध जताया गया. कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में मुस्लिम समाज ने भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चोरी मिश्रा को ज्ञापन सौंपा. विधायक मसूद ने कहा, "हमारे नबी के बारे में बार-बार साजिश के तहत नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है."

विधायक मसूद ने कहा, "ये किया नहीं जा रहा बल्कि कराया जा रहा है. पहले महाराष्ट्र से एक नेता ने बोला अब गाजियाबाद में बोला गया, लेकिन इनके खिलाफ छोटी-मोटी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाता है और बाद में इनको रिहा कर दिया जाता है. इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने की वजह से ऐसे लोगों की दोबारा हिम्मत बढ़ जाती है और वो इस तरह की बयानबाजी करते हैं." 

क्या बोले कांग्रेस विधायक?
विधायक ने कहा, "नवरात्रि का पर्व चल रहा है, ऐसे में समाज विशेष के लिए दिए गए इस तरह के बयान कहां तक उचित हैं. ऐसे बयान जानकर दिए जा रहे हैं जिससे घटनाएं घटित हो. बीजेपी नफरत फैलाने में माहिर है. यदि इस मामले की सही ढंग से जांच होगी तो इनकी पूरी साजिश सामने आएगी."

उन्होंने कहा, "हमने किसी पीर, वली, संत का प्रवचन जब भी सुना तो वो सद्भाव, प्रेमभाव और प्रेरणा के प्रवचन ही देते हैं. कोई संत-मौलाना ये नहीं कहता कि दूसरे का बुरा करो. यदि कोई इस तरह की टिप्पणी करता है तो मैं समझता हूं कि वह संत नहीं है."

अपने बयानों को लेकर विवादों में बने रहते हैं नरसिंहानंद
यति नरसिंहानंद गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत हैं जो कि अपने बयानों को लेकर हमेशा विवादों में बने रहते हैं. दरअसल, उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान पैगंबर मोहम्मद और कुरान को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थीं. वहीं इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: MP: देवास में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का कमाल, 225 करोड़ लीटर पानी सहजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget