एक्सप्लोरर

MP News: सांसद प्रज्ञा ठाकुर का एक और विवादित बयान, बोलीं- 'अनाथालय से बच्चे गोद न लें हिन्दू...'

MP Politics: प्रज्ञा ठाकुर का कहना है कि देश में रोहिंग्या आए और उनकी संतानें यहां वेश बदलकर वह रह रही हैं. भोपाल सांसद का आरोप है कि ये लोग यहां आतंकवादी गतिविधियां, चोरी बदमाशी को अंजाम दे रहे हैं.

Pragya Singh Thakur Statement: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सांसद और हमेशा अपने विवादित और कट्टरवादी विचारधारा के लिए पहचानी जाने वाली बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर से सनसनी फैलाने का काम किया है. भोपाल में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कई मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखे. इस दौरान उन्होंने हिन्दुओं को देश की सुरक्षा पर ध्यान देने की बात कही. प्रज्ञा ठाकुर ने हिन्दुओं के कम संतानें पैदा करने पर भी कड़ी आपत्ति दर्ज की. उन्होंने कहा कि हिन्दू कम संतानें पैदा कर रहा है. ऊपर से अनाथ आश्रम से बच्चे लाकर अपने आप को माता-पिता कहलाने का सौभाग्य प्राप्त करता है. मैं इसका विरोध करती हूं. यह गतिविधि राष्ट्रहित में नहीं है.

प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा कि हमारे देश में रोहिंग्या आए और उनकी संतानें विभिन्न रूपों में आईं. कई प्रकार के वेश बदलकर वह यहां रह रहे हैं और यहां आतंकवादी गतिविधियां, चोरी बदमाशी और गैरकानूनी गतिविधियां कर रहे हैं. उनकी संतानें कभी भी देशभक्त नहीं हो सकतीं. यह गारंटी है. इतना ही नहीं, प्रज्ञा ठाकुर ने अवैध रूप से चल रहे कई संगठनों पर भी सवालिया निशान खड़े किए हैं. साथ ही, उन्होंने मुगल शासकों का महिमामंडन करने वालों को आड़े हाथों लिया है. 

'मुगलों का महिमामंडन करने वाले देशद्रोही'- सांसद प्रज्ञा ठाकुर
सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि औरंगजेब का महिमामंडन करने वाले लोग या मुगल शासकों का महिमामंडन करने वाले लोग देशद्रोही हैं, जिन्होंने हमारे देश को गुलाम बनाकर प्रताड़ित किया. उनका महिमामंडन करने वाले लोग देशद्रोही हैं. ऐसे लोगों को छांट बीन कर अलग कर लेना चाहिए और उन्हें देशद्रोह की सजा मिलनी चाहिए. साथ ही, भोपाल सांसद ने अवैध तरीके से संचालित हो रहे मदरसों पर भी अपने विचार खुलकर रखे. 

अवैध मदरसों पर भी बोलीं भोपाल सांसद
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में संचालित अवैध मदरसों को तत्काल बंद करना चाहिए और अवैध मदरसों द्वारा हड़पी गई जमीन को खाली कराकर विकास के काम में लगाना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: MP News: इंदौर में खाना खाने गई युवती और युवक के साथ मारपीट, मुख्यमंत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget