एक्सप्लोरर

Bhopal: दो बाघों के घुसने के बाद MANIT कैंपस की दीवार की मरम्मत शुरू, गायों पर किया था हमला

MANIT News: भोपाल मैनिट (MANIT) परिसर में दो बाघों की एंट्री के बाद दीवार की मरम्मत का काम शरू कर दिया गया है. परिसर में एक बाघ ने घुस कर दो गायों पर हमला करते हुए उन्हें मार दिया था.

Bhopal MANIT Campus: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) ने पिछले एक पखवाड़े में दो बाघों के परिसर में घुसने के बाद अपनी चारदीवारी के गैप की मरम्मत करना शुरू कर दिया है. इस परिसर में दो बाघ घुस आए थे जिसमें से टी-123-4 नाम के एक बाघ ने 3 अक्टूबर को दो गायों को मार डाला और दो अन्य गायों पर हमला किया. 

इस मामले को लेकर भोपाल के डिविजनल वनाधिकारी आलोक पाठक ने बताया कि मैनिट से 12 किलोमीटर दूर केरवा इलाके में सोमवार को इसकी हरकत देखी गई. अधिकारियों ने कहा कि एक और बाघ जो 8-9 अक्टूबर को मैनिट में दाखिल हुआ था, उसे रविवार को पकड़ लिया गया और नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में छोड़ दिया गया. भोपाल के पास रायसेन और सीहोर जिलों में फैले रातापानी वन्यजीव अभयारण्य से बाघ राज्य की राजधानी केरवा इलाके में घूमते हैं. डिविजनल वनाधिकारी पाठक ने कहा हमने संस्थान के अधिकारियों से परिसर के अंदर कुछ वनस्पतियों को देखने के लिए कहा है.

डिविजनल वनाधिकारी आलोक पाठक ने कहा कि मैनिट में लगे 16 ट्रैप कैमरों को अगले तीन से चार दिन तक वन विभाग नहीं हटाने वाला है. परिसर में लगाए गए तीन पिंजरों को भी नहीं हटाया जाएगा, उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों तक परिसर की निगरानी की जाएगी. बता दें कि यह संस्थान 650 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है. अधिकारियों ने कहा कि संस्थान में लगभग 5,000 छात्र हॉस्टल में और संस्थान के 1,000 कर्मचारी परिसर में रहते हैं. 

वहीं संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी डॉ अमित ओझा ने कहा हम दीवारों में दरारों को घेर रहे हैं. रविवार को ही काम शुरू कर दिया गया था और इसके बाद जहां भी जरूरत होगी वहां पक्की चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा. बाघ की मौजूदगी को देखते हुए संस्थान ने 11 से 30 अक्टूबर तक लगभग 5,400 स्नातक छात्रों के लिए मध्यावधि अवकाश की घोषणा की थी, जबकि आमतौर पर दिसंबर में इस तरह के अवकाश दिए जाते हैं.

Bhopal: भोपाल के मैनिट परिसर से पकड़ा गया बाघ 21 दिनों तक रहेगा क्वॉरन्टीन, बाद में शिफ्टिंग पर होगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
MP की डेंटिस्ट मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्पेंड, केतन अग्रवाल हत्याकांड पर मजाक पड़ा भारी
MP की डेंटिस्ट मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्पेंड, केतन अग्रवाल हत्याकांड पर मजाक पड़ा भारी

वीडियोज

India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान
Siya Goyal का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट? कोर्ट पहुंची Pune Police
WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?
बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi: 'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
Ceiling Fan Cleaning Tips: बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget